CM Mann: जेल में केजरीवाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री मान, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। CM Mann: पंजाब कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे हैं और उनसे मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet) में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में शामिल कुछ नाम बाहर हो सकते हैं, वहीं कुछ नए नाम कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

मान तिहाड़ जेल पहुंचे

इस संबंध में सलाह लेने के लिए ही मुख्यमंत्री मान तिहाड़ जेल पहुंचे हैं। पंजाब में भी उपचुनाव होने वाले हैं और मुख्यमंत्री मान इस बारे में भी केजरीवाल से बात कर सकते हैं इसलिए आने वाले दिनों में पंजाब कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

कैबिनेट में CM मान के अलावा 15 मंत्री हैं

आपको बता दें कि फिलहाल कैबिनेट में मुख्यमंत्री मान के अलावा 15 मंत्री हैं। इनमें हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, बलजीत कौर, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. बलबीर सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा।

balkar singh
balkar singh

इनके अलावा लाल चंद कटारूचक, लालजीत सिंह भुल्लर, हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., चेतन सिंह जोड़ामाजरा, डॉ. अनमोल गगन मान, बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डिया शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी सिर्फ 3 सीटें जीत सकी। चुनाव नतीजों के दौरान 4 मंत्रियों और 3 विधायकों को हार का सामना करना पड़ा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *