Government Job: योगी सरकार का बड़ा फैसला, रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लखनऊ। Government Job: Jobs in Uttar Pradesh- योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग (Animal Husbandry and Dairy Development Department) में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

इसके अलावा विभाग में पदोन्नति के लम्बित पदों पर यथाशीघ्र पदोन्नतियां करने के निर्देश भी दिये गये हैं। बता दें कि पशुधन विभाग में पशु चिकित्सा सेवा के 424 तथा पशुधन प्रसार अधिकारी के 1083 पद रिक्त हैं।

yogi-adityanath
yogi-adityanath

आउटसोर्स के माध्यम से भी कार्य

दुग्ध विकास विभाग में मुख्य दुग्धशाला विकास अधिकारी के 2, दुग्धशाला विकास अधिकारी के 3, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के 26 तथा राजकीय दुग्ध परिवेक्षक के 209 पद रिक्त हैं। सरकार इसके अलावा विभाग में आवश्यता अनुरूप समूह ‘घ’ के पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भी कार्य लेगी।

आवंटित धनराशि यथाशीघ्र जारी की जाए

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को रिक्तियो एवं विभागीय बजट की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय बजट की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि यथाशीघ्र जारी की जाए और लक्ष्य बनाकर बजट का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए।

Animal Husbandry Minister Dharampal Singh
Animal Husbandry Minister Dharampal Singh

सरकार की ओर से इस बात के भी निर्देश दिये गये हैं कि गोसंरक्षण केन्द्रों की स्थापना के लिए धनराशि एवं जिला योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि को शीघ्र अवमुक्त किया जाए।

लापरवाही बरतने वालों का भुगतान रोका जाए

वहीं योगी सरकार ने अब प्रदेश में संचालित मोबाईल वेटेनरी यूनिट के संचालन में मिल रही शिकायतों पर भी गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। सरकार की ओर से विभागीय अफसरों को स्पष्ट निर्देश हैं की ऐसे मामलों की तत्काल जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाए और लापरवाही बरतने पर कार्यदाई संस्थाओं का भुगतान रोक दिया जाए।

इसके अलावा कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, राज्य पशुधन प्रक्षेत्र, चारा विकास कार्यक्रम एवं पशुधन बीमा योजना पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिये गये हैं। बता दें कि यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के सीएम योगी के लक्ष्य में पशुधन एवं दुग्ध उत्पादन का प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *