Punjab News: पंजाब में पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, हत्या का आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा (Kulbir Singh Zira) के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। यह एफआईआर हत्या की कोशिश करने को लेकर पुलिस ने दर्ज की है। ये केस थाना जीरा में जमीनी विवाद को लेकर दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर की IBT Overseas Education के हरप्रीत और प्रदीप के खिलाफ FIR

पूर्व विधायक पर एफआईआर दर्ज होने से गुस्साए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग ने चेतावनी दी है कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।

दोनों गुटों में झगड़ा हो गया

जीरा के गांव बग्गी में पूर्व विधायक कुलबीर जीरा के चाचा महेंद्रजीत सिंह का गांव के ही गुरलाल सिंह के साथ 10 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर गुरुवार को दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और पैर में गोली लग गई थी।

Kulbir Singh Zira
Kulbir Singh Zira

उक्त घटना में गुरलाल सिंह नाम का व्यक्ति घायल हुआ है। गुरलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत प्रभाव से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।

कुलबीर जीरा के खिलाफ कोई सबूत नहीं

पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना के नए सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा- जीरा में सरकार के दबाव में पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जबकि विवाद के दौरान पूर्व विधायक जीरा में मौजूद नहीं थे। पुलिस के पास कुलबीर जीरा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या का मनाया गया जश्न, निकाली गई झांकी

इसके बावजूद जीरा में तैनात थाना प्रभारी और डीएसपी उनके घर के बाहर चक्कर लगाकर दबाव बना रहे हैं। वड़िंग ने कहा- एसएसपी फिरोजपुर से मैंने बात की है। अगर जीरा का कोई कसूरा था तो पहले मामले की जांच करवानी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। तुरंत प्रभाव से जीरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

Amrinder-singh-raja-warring
Amrinder-singh-raja-warring

उचित कार्रवाई न हुई तो धरना लगाएंगे

कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि उक्त झगड़े में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार भी जला दी गई। जिसमें एक व्यक्ति भी झुलस गया और वह अस्पताल में भर्ती है। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वड़िंग ने कहा- अगर पुलिस पार्टी वर्करों के साथ धक्का करेगी तो वह एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना लगाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *