Punjab News: पंजाब में दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 घायल, 36 लोगों पर FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 425 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के सीमावर्ती इलाके तरनतारन के गांव भैणी मस्सा सिंह में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान गोलीबारी की गई है, जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक यह लड़ाई रंजिश के चलते हुई है। एक पक्ष ने अपने तीन दर्जन साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और गोलियां भी चलाईं।

खालड़ा थाने में एफआईआर दर्ज

जिसमें पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

फिलहाल खालड़ा थाने की पुलिस ने हमलावर पक्ष के तीन दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी

घटना में घायल कुलविंदर सिंह और पलविंदर सिंह ने बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं और उन्होंने अपने खेत में मकान बनाया हुआ है और उनके खेत की जमीन के साथ ही उसी गांव के रहने वाले सारज सिंह की भी जमीन है।

पलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने घर के रास्ते पर मिट्टी डाल रहे थे। इसी दौरान सारज सिंह अपने कुछ साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा और मिट्टी डालने से रोका। जिसके बाद सारज सिंह वापस चला गया लेकिन थोड़ी ही देर में वह अपने तीन दर्जन साथियों के साथ वापस आया।

धारदार हथियारों से हमला कर दिया

इसके बाद उसने उसके परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सारज सिंह व उसके साथियों ने गोलियां भी चलाईं। पलविंदर सिंह के अनुसार इस घटना में वह व उसके पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उधर, खालड़ा थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। सारज सिंह व उसके साथियों ने गोलियां भी चलाईं।

पलविंदर सिंह के अनुसार इस घटना में वह व उसके पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर, खालड़ा थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *