Punjab News: वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी किसने और क्यों की?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, फगवाडा। Punjab News: अमृतसर से दिल्ली के लिए चलने वाली 22488 वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) पर फगवाडा (Phagwara) के समीप अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पत्थरबाजी करने की सनसनीखेज सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार ट्रेन के सी -3 कोच पर पथराव किया गया है जिसमें दो विंडोपैन के शीशे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

घटना के बाद वन्दे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे रेल यात्रियों में डर और दहशत पाई जा रही है। ट्रेन के सी 3 कोच में यात्रा कर रही गुरुग्राम की रहने वाली पूनम कालड़ा और डाली ठुकराल ने बताया कि जैसे ही वे फगवाड़ा से दिल्ली हेतु वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस में बैठी तो उनके पास वाली सीट के पास जोरदार आवाज सुनाई दी।

कुछ पता नहीं चला कि ये क्या हुआ?

उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए तो इसी किसी को कुछ भी पता नहीं चला कि ये क्या हुआ है। लेकिन बाद में जब गहनता से सारे मामले की जांच की गई तो पाया गया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सी 3 कोच को बाहर से अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थर मारे है।

Vande Bharat Train
Vande Bharat Train

हालांकि कुछ यात्रियों का कहना है कि ये पत्थर बच्चों ने बाहर से फेंका हैं? जबकि कुछ का कहना है कि ये शरारतन पत्थरबाजी की गई है। उधर वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी की सूचना मिलने के पश्चात मौके पर रेलवे विभाग का स्टाफ व अन्य अधिकारी ट्रेन के सी 3 कोच में पहुंच सारे मामले की जानकारी एकत्र कर रहे हैं ।

पत्थरबाजी किसने और क्यों की है?

अहम पहलू यह है कि फगवाडा गोराया रेलवे ट्रैक पर इससे पहले इस प्रकार किसी भी ट्रेन पर पत्थरबाजी होने की कोई घटना बीते लंबे समय से देखने को नहीं मिली है।

लेकिन जिस भांति आज अमृतसर से दिल्ली के मध्य चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फगवाडा गोरांया रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी हुई है उसने पुख्ता तौर पर कई सवाल खड़े कर दिए और ये मामला समाचार लिखे जाने तक बड़ी पहेली ही बना हुआ है कि आखिर वंदे भारत ट्रेन पर ये पत्थरबाजी किसने और क्यों की है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *