Weather Update: पंजाब-हरियाणा और यूपी में हीटवेव का अलर्ट, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
4 Min Read
Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 558 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी कहर ढा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। वहीं यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस भर्ती घोटाला, 102 युवाओं से 26 लाख की ठगी

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक राज्य के अनेक हिस्सों में लू के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं प्रचंड लू की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी बिहार, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में भी लू की स्थिति बनी रहेगी।

यहां चलेगी लू

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है। इसके अलावा आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

Today Wheather : पंजाब समेत देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
Today Wheather : पंजाब समेत देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

पढ़ें दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को भी 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ज्यादातर जगहों पर लू चलेगी।

चिलचिलाती धूप के बीच आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। उधर बृहस्पतिवार से लगातार पांच दिनों तक लू चलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 से 31 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इसके चलते न केवल दिन बल्कि सुबह और रात के समय में भी मौसम गर्म रहने की प्रबल संभावना है।

यूपी में लू की चेतावनी जारी

यूपी के कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में 15 जून तक लू की चेतावनी जारी की गई है। मानसून 24 जून तक आएगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले चार दिन तक भीषण गर्मी से कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Weather Update: पंजाब-हरियाणा और यूपी में हीटवेव का अलर्ट, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, पढ़ें मौसम का हाल

लू की वजह से परेशानी बढ़ सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले चार दिन तक भीषण गर्मी से कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।

हरियाणा में गर्मी व उमस से परेशानी

हरियाणा में गर्मी व उमस से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। अब दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी 33 डिग्री बने रहने से गर्म हवाओं का असर दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें:  जालंधर के GST भवन में लगी आग से कई फाइलें जलकर राख

दादरी जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से गर्म हवाएं चलने के साथ साथ भारी उमस के चलते आमजन को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।

Weather Update: पंजाब-हरियाणा और यूपी में हीटवेव का अलर्ट, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, पढ़ें मौसम का हाल

महाराष्ट्र और कर्नाटक में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *