Jalandhar By Poll: जालंधर उप चुनाव से पहले CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, AAP के इस नेता की टिकट पर लगी मुहर, बस ऐलान बाकी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: लोकसभा चुनाव में 3 सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की साख दांव पर लग गई है। जालंधर (Jalandhar News) में होने वाले उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मान ने जालंधर में किराए पर घर लिया है, वे यहां रहेंगे।

यह भी पढ़ें : कनाडा का PR दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, FIR दर्ज

सूत्र बता रहे हैं कि AAP ने मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) की टिकट पक्की कर दी है, बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है। जालंधर वेस्ट हलके का उपचुनाव मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद मानीटरिंग करेंगे। सूत्रों के अनुसार सीएम भगवंत सिंह मान अब चुनाव संपन्न होने तक जालंधर कैंट के दीप नगर में किराए के मकान में रहेंगे।

CM-Bhagwant-Mann-Meeting
CM-Bhagwant-Mann-Meeting

CM मान पत्नी के साथ जालंधर में रहेंगे

उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी उनके साथ रहेंगी। सीएम मान जल्द ही दीप नगर में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फैसला कल चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद लिया गया है।

जालंधर के दीप नगर में घर किराए पर लिया

यह उनका नया ठिकाना सिर्फ उपचुनाव तक एक महीने के लिए नहीं बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान हफ्ते में तीन दिन इसी घर में मौजूद रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे दोआबा और मांझा इलाके के नेताओं और लोगों के साथ वह नजदीकी संपर्क में रहेंगे।

cm-maan-wife
cm-maan-wife

मोहिंदर भगत की टिकट पक्की, बस ऐलान बाकी

जालंधर वेस्ट हलके में उप चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोरो पर हैं। क्योंकि राज्य में आप की सरकार है। आज से इसके लिए नामांकन शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के सबसे प्रमुख दावेदार हलका प्रभारी और भाजपा के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत हैं।

Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West
Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West

हालांकि आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेता भी उक्त सीट को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। जिसमें जिला संयोजक स्टीवन क्लेर और जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह का नाम शामिल है। सूत्र बता रहे हैं कि मोहिंदर भगत की टिकट पक्की हो गई है, बस ऐलान करना बाकी है।

117 में से 92 सीटें जीती थी AAP

पंजाब विधानसभा में कुल 117 विधानसभा क्षेत्र हैं। पंजाब विधानसभा का पिछला चुनाव मार्च 2022 में हुआ था। उक्त चुनाव में आप को 92 और कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। जबकि 7 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थीं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मोहिंदर भगत और अतुल भगत

यह भी पढ़ें: कनाडा में एजुकेशन का खर्च, भारतीय छात्रों की पहुंच से बाहर 

विधानसभा चुनाव में आप की ऐसी लहर चली कि आप ने 92 सीटें जीत लीं। कई ऐसे उम्मीदवार जीते, जिन्हें कोई राजनीतिक अनुभव ही नहीं था।

लोकसभा चुनाव में पहले से तीसरे पर खिसकी आप

लोकसभा चुनाव में वेस्ट हलके में भाजपा के को 42,827 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस को वेस्ट हलके से करीब 44,394 वोट मिले थे। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का गृह क्षेत्र ही वेस्ट हलका है। दोनों बीजेपी में हैं, मगर फिर भी अपने गृह हलके से करीब साढ़े 1,567 वोटों से पीछे रहे।

जालंधर वेस्ट हलके से महज 15629 वोट पड़े

मगर जालंधर वेस्ट हलके से पिछले चुनाव में विधायकी जीतने वाली आम आदमी पार्टी पहले नंबर से खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गई है। आप को जालंधर वेस्ट हलके से महज 15629 वोट पड़े थे। आप वेस्ट हलके में कांग्रेस से करीब 27 हजार 765 वोट से पीछे रही। जालंधर लोकसभा सीट में 9 विधानसभा हलके हैं, आप किसी भी हलके में अपनी बढ़त नहीं बना सकी थी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब के हर राज्य में कई रोड शो और रैलियां की गई। मगर उसका कोई असर लोकसभा चुनावों में नहीं नजर आया। लोकसभा चुनाव के इन आंकड़ों ने आप नेताओं की नींद उड़ा दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *