Weather Updates: पंजाब समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी, बिहार में 10 की मौत, यूपी में 100 से ज्यादा चमगादड़ मरे मिले, पहाड़ भी हुए गर्म

Daily Samvad
5 Min Read
Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/ चंडीगढ़। Weather Updates: देश के कई राज्य प्रचंड गर्मी औक हीटवेव (Heat Wave) की चपेट में है। मानसून (Monsoon) सुस्त दिख रहा है, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पंजाब (Weather Punjab) में फिर से तापमान बढ़ गया है। जिससे लोग परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में लोहा इंडस्ट्री पर संकट, सरकार ने ठोका लाखों का जुर्माना

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक वहीं, बिहार (Bihar) के बक्सर (Buxar) में गुरुवार को देश में सबसे अधिक 47.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। देहरादून (Dehradun) में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रिकॉर्ड है। इससे पहले चार जून 1902 को दून का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो ऑल टाइम रिकॉर्ड है।

पंजाब का पठानकोट सबसे ज्यादा गर्म

चंडीगढ़ (Chandigarh), लुधियाना और बठिंडा, अमृतसर, पठानकोट व पटियाला में लू चली। पंजाब का पठानकोट सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा (Bathinda) का भी अधिकतम तापमान 47 और फरीदकोट का 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 17 जून तक राज्य में लू को लेकर आरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

weather heat wave
weather heat wave

उधर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को मैहतपुर के शिक्षण संस्थान में पढ़ रही नंगल निवासी छात्रा बेहोश होकर गिर गई।

देहरादून का पारा पहुंचा 41 डिग्री

उत्तराखंड (Uttarakhand) में पिछले पांच दिनों से देहरादून का पारा 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री, टिहरी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

weather update
weather update

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के कुछ हिस्से और बिहार में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। गर्मी से राहत की फिलहाल की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

यूपी में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति दर्ज की गई। झारखंड, बिहार और पंजाब के कुछ इलाकों में भी लू का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा के कई इलाकों और पश्चिम झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में एजुकेशन का खर्च, भारतीय छात्रों की पहुंच से बाहर 

मौसम विभाग ने अगले दो हफ्तों के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि इस मौसम के पहले 12 दिनों में देशभर में संचयी मानसूनी बारिश सामान्य से चार प्रतिशत कम हुई। उत्तर पश्चिम भारत में 53 प्रतिशत कम बारिश हुई।

दक्षिणी भारत में एक-12 जून की अवधि के दौरान सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। 19 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

Weather-Today
Weather-Today

इन राज्यों भी चलेगी लू

मौसम विभाग के अनुसार, एक मार्च से नौ जून के बीच ओडिशा में 27 दिन लू का सामना करना पड़ा, जो देश में सबसे अधिक है। पश्चिम राजस्थान में 23, बंगाल में 21, हरियाणा-दिल्ली-पश्चिम उत्तर प्रदेश में 20, पश्चिम मध्य प्रदेश में 19, गुजरात और पूर्वी राजस्थान 17 दिन लू की स्थिति रही।

बिहार में लू से 10 लोगों की मौत

बिहार में लू लगने से 10 लोगों की मौत हो गई तो दो लोग अचेत हो गए। मृतकों में पटना के तीन, भोजपुर जिले के दो, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, सारण व सिवान के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। गुरुवार को बक्सर का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Today Wheather : देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

बिहार के गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जीरादेई एवं अरवल में भीषण लू का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, अररिया, कटिहार के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा भी हुई।

कानपुर सबसे ज्यादा गर्म

उत्तर प्रदेश में 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कानपुर सबसे गर्म रहा। आगरा में तापमान 46.5 डिग्री पहुंच गया। यहां अब तक तीसरी बार रात का तापमान रिकार्ड 33.5 डिग्री तक पहुंच गया। प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन अधिकतम पारा 46.5 डिग्री रहा।

उधर, सोनभद्र के विंढमगंज वन विभाग परिसर में गुरुवार को 100 चमगादड़ मरे मिले। विंढमगंज का वन विभाग परिसर नदी के किनारे स्थित है। नदी इन दिनों सूख गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *