Anmol Gagan Mann: पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी आज, CM समेत मंत्री और सिंगर होंगे शामिल

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Anmol Gagan Mann: Marriage Of Cabinet Minister Of Punjab – पंजाब (Punjab News) की कैबिनेट मंत्री और सिंगर अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

उनका विवाह शाहबाज सिंह से होने जा रहा है। जीरकपुर (Zirakpur) स्थित गुरुद्वारा नाभा साहिब में विवाह की रस्में पूरी होंगी। इसके बाद जीरकपुर के एक मैरिज पैलेस (Marriage Palace) में समारोह होगा।

Bhagwant-Mann
Bhagwant-Mann

CM भगवंत मान होंगे शामिल

इस समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) , कई मंत्रियों, विधायकों और नामी लोग पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, इस दौरान लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Anmol-Gagan-Maan
Anmol-Gagan-Maan

मानसा की हैं अनमोल गगन मान

अनमोल गगन मान का परिवार मूलत जिला मानसा की रहने वाला हैं। हालांकि उनका ज्यादातर समय चंडीगढ़ और मोहाली में ही बीता है। वहीं, उन्होंने चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई है। इसके बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में आ गई। उन्होंने एक के बाद एक कई पंजाबी एल्बम में काम किया।

View this post on Instagram

A post shared by Anmol Gagan Maan (@anmolgaganmaanofficial)

पहली बार इलैक्शन जीती, मंत्री बन गई

अनमोल गगन मान साल 2022 में खरड़ से पहली बार विधानसभा से चुनाव जीती। राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। वह टूरिज्म विभाग संभाल रही हैं।

Anmol-Gagan-Maan-Minister-Punjab
Anmol-Gagan-Maan-Minister-Punjab

हालांकि विधानसभा चुनाव के कैंपेन में मान ने सॉन्ग भी बनाया था। इतना ही नहीं उनके चुनाव प्रचार के लिए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद खरड़ गाए थे। साथ ही उन्होंने उनके लिए वोट मांगे थे।

अनमोल गगन मान की शादी जिस परिवार में होने जा रही है। उसका भी अपने एरिया में अच्छा रसूख है। उनके पति एडवोकेट शहबाज सिंह पेशे से बिजनेसमैन हैं। जबकि शाहबाज की मां सीलम सोही राजनीति में हैं।

पिता पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी

उन्होंने बनूड़ विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इनके पिता पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी रहे हैं। वहीं इनके दादा निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे।

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Supreme Court News: जज बनने के लिए बदल गए नियम, सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, जानें नए नियम Operation Sindoor: सेना के दावे को एसजीपीसी ने किया खारिज, हरमिंदर साहिब में नहीं लगाया था एयर डिफें... America News: अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, पढ़े पूरी खबर School Summer Vacations: स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे School Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानें देश में सोने-चांदी की नई कीमतें Holiday News: पंजाब में इस दिन छुट्टी की घोषणा, पढ़ें सरकार का आदेश Punjab Weather Update: पंजाब में आज सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने इस दिन बारिश का अलर्ट किया जारी Petrol-Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स Daily Horoscope: आपका दिन उतार-चढ़ाव से रहेगा भरा, कुछ बातों को लेकर हो सकता मनमुटाव; पढ़ें राशिफल Aaj ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, बन रहे कई शुभ योग; जाने पंचांग