डेली संवाद, नई दिल्ली। BJP List: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में दावे के विपरीत भाजपा (BJP) ने भले ही कम सीटें हासिल की है, लेकिन उत्साह पहले से भी ज्यादा है। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा की है। भाजपा ने चार प्रदेशों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने महाराष्ट्र (Maharahstra), हरियाणा (Haryana), झारखंड (Jharkhand) एवं जम्मू कश्मीर (Jammu-Kahsmir) के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

इन मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी
इन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं। महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव को सह प्रभारी लगाया गया है। जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पढ़ें लिस्ट







