डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके (Jalandhar West Assembly Constituency) से उप चुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए भाजपा (BJP) ने भी उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा (BJP) ने शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दे दी है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले विधायक पद की कुर्बानी देने वाले शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) की टिकट तय थी, बस आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार घोषित होने का इंतजार था। भाजपा ने शीतल अंगुराल को टिकट दे दी है।
सुनीता रिंकू भी थी दावेदारी
हालांकि सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने यह कर राजनीति में हलचल जरूर मचा रखी है कि शीतल को टिकट मिलेगी, तो FIR दर्ज हो जाएगी। क्योंकि इस टिकट पर सुशील रिंकू की पत्नी सुनीता रिंकू दावा कर रही थी।
वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से मोहिंदर भगत को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्हें भी आज ही प्रत्याशी घोषित किया गया है। अभी तक आम आदमी पार्टी और भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।
अश्वनी जंगराल के नाम की चर्चा
उधर, कांग्रेस में अश्वनी जंगराल और सुरिंदर कौर के नाम की चर्चा चल रही है। एक धड़ा जहां सुरिंदर कौर को सहमित दे रहा है तो कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुरिंदर कौर सीनियर डिप्टी मेयर रहते निगम हाउस में कुछ नहीं बोलती थी।