Punjab News: हिमाचल घूमने का प्लान कर रहे पंजाबी हो जाएं सावधान, एंट्री को लेकर मचा है बवाल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर/शिमला। Punjab News: भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए हिमाचल (Himachal) की वादियों की सैर का प्लान कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। क्योंकि पंजाब के लोगों की हिमाचल में एंट्री को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि हिमाचल में पंजाबियों को घुसने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

सोशल मीडिया पर लगातार खबरे आ रही है कि पंजाबियों को हिमाचल में घुसने नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस व मंडी सीट से भाजपा की सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) थप्पड़ कांड का मामला भड़कता जा रहा है।

kangana-ranaut
kangana-ranaut

कंगना के थप्पड़ कांड के मामला गरमाया

दरअसल, जहां पंजाब के लोगों ने CISF महिला कांस्टेबल कुलविंद्र कौर का काफी समर्थन किया लेकिन अब इसका असर हिमाचल में भी देखने को मिल रहा है।

Who-is-kulwinder-Kaur-Story
Who-is-kulwinder-Kaur-Story

खजियार में NRI कपल्स को पीटा

हाल ही में हिमाचल घूमने गए NRI पंजाबी कपल को बेरहमी से पीटने के बाद अब पंजाबी टैक्सी ड्राईवर को बेरहमी से पीटा गया, जिसकी वीडियो सामने आई है।

बताया जा रहा है कि हिमाचलियों ने टैक्सी ड्राईवर को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देते कहा कि हिमाचल में पंजाबियों को घुसने नहीं दिया जाएगा।

टैक्सी ड्राइवर हो गया लाइव

इसके बाद टैक्सी ड्राईवर लाइव होकर मनाली पहुंचे ड्राइवरों को साथ आने की अपील कर रहा है और कह रहा है कि वह मैडिकल करवाने जा रहा है, मेरा साथ दे और यहां पहुंचे।

इस वीडियो के बाद टैक्सी ड्राइवर यूनियन ने हिमाचल ना जाने की अपील की है। साथ ही #BoycotHimchal चलाया जा रहा है। तांकि वहां कि सरकार को पता चल सके कि पंजाबियों के साथ हिमाचल में क्या हो रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *