Transfers Posting News: पंजाब पुलिस के 9 अधिकारियों का तबादला, SHO भी ट्रांसफर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना (रविंदर कुमार)। Transfers Posting News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के बाद पंजाब के कई शहरों में पुलिस अफसरों और SHO का तबादला जारी है। इसी क्रम में लुधियाना पुलिस (Ludhiana Police) कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल (Kuldeep Singh Chahal IPS) ने कई थानों के SHO का तबादला कर दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

कई इंस्पेक्टरों को नई जगह पोस्टिंग मिली है तो कई को पुलिस लाइन में भेजा गया है। अधिकारी इसे रूटीन तबादला बता रहे हैं। तबादले किए गए अफसरों को तुरंत नई पोस्टिंग पर तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले भी 13 जून को करीब 17 एसएचओ और 3 एएसआई का तबादला किया जा चुका है।

KULDEEP-CHAHAL
KULDEEP-CHAHAL

इन अफसरों का हुआ तबादला

इंस्पेक्टर विजय को ट्रैफिक इंचार्ज के पद से हटाकर थाना डिवीजन नंबर 5 में तैनात किया गया है। इसी तरह इंस्पेक्टर कुलवंत कौर को पुलिस लाइन से महिला सेल में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह को पुलिस लाइन से सीआईए-2 में नियुक्त किया गया है।

Punjab-Police-Transfers
Punjab-Police-Transfers

इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को पुलिस लाइन से सीआईए-3 में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सीआईए-3 से सीआईए-1 में ट्रांसफ़र किया गया है। इंस्पेक्टर जगजीत सिंह को थाना डिवीजन नंबर 5 से पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है।

कई पुलिस लाइन भेजे गए

इंस्पेक्टर दविंदर कौर को थाना महिला सेल से पुलिस लाइन में भेजा गया है। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा को सीआईए-2 से पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है। इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह को सीआईए-1 से हटाकर पुलिस लाइन में भेजा गया है।

पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Punjab Police Transfers
Punjab Police Transfers
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *