Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान की सख्ती, नशे व करप्शन के खिलाफ गुप्त तौर पर कार्रवाई करने के आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, पंजाब। Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पंजाब पुलिस को लेकर एक सख्त फैसला लिया है जिसकी जानकारी उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) दौरान सांझा की। उन्होंने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव के आदेश जारी किये हैं।

यह भी पढ़ें: Canada News: कनाडा के टोरंटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत दो की मौत, मची भगदड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला एस.एस. पीज की बैठक के बाद लिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम मिशन पर काम करना है कमीशन पर नहीं। पंजाब को तंदरुस्त बनाना है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

मान का मिशन

उन्होंने कहा कि पुलिस से जुड़े मान का मिशन रिफार्म लागू करने जा रहे हैं। पंजाब पुलिस में 10 हजार कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां करने का ऐलान किया है।

पुलिस कर्मचारियों के लिए सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर पुलिस कर्मी नशे के साथ पकड़ा जाता है तो वह तुरंत बर्खास्त होगा। एक सप्ताह में आरोपी की प्रॉपर्टी अटैच की जाएगी।

तबादले करने के आदेश दिए

पंजाब में निचले स्तर से लेकर ऊपर तक नेक्सस चल रहा है। सी.एम. मान ने डी.जी.पी. के बड़े लेवल पर तबादले करने के आदेश दिए हैं। सिपाही से लेकर मुंशी, थानेदार व हवलदार के तबादले करने के आदेश जारी किए हैं।

CM Bhagwant Mann Meeting
CM Bhagwant Mann Meeting

सी.एम. मान ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जाएगी। करप्शन के खिलाफ जिस तरह की शिकायत आती है चाहे कोई भी बड़ा अधिकारी हो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पर लगे कलंक को धोकर रहेंगे।

नशे व करप्शन के खिलाफ गुप्त तौर पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों ने जंगी स्तर पर गिरफ्तार हो सकती हैं। पंजाब को यारियों व रिश्तेदारों से ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा पुलिस जब कार्रवाई करने जाती हैं तो हूटर बजा देती है जिससे आरोपियों को पुलिस की भनक लग जाती है।

जिसके चलते पंजाब में चल रहे नशे व करप्शन के खिलाफ गुप्त तौर पर कार्रवाई की जाएगी। हो सकता है इस जाल में बड़ी मछलियां भी फंस जाए। सी.एम. मान ने कहा कि गैंगस्टर, तस्कर, काली भेडें सब पकड़ी जाएंगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *