Free Visa Trip : भारतीयों के लिए खुशखबरी, बिना VISA के घूम सकते हैं ये 5 खूबसूरत देश

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 537 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद | Free Visa Trip : आजकल भारतीयों में विदेश यात्रा का शौक काफी बढ़ गया है। इसका फायदा न केवल भारतीयों को होता है, बल्कि उन देशों को भी होता है जो पर्यटन के जरिए अच्छी कमाई करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, दुनिया के 62 देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा फ्री एंट्री देने का ऐलान किया है।

इसका मतलब है कि इन देशों में घूमने के लिए आपको वीजा(Free Visa Trip) की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस अपना पासपोर्ट दिखाना होगा। आइए जानते हैं उन 5 खूबसूरत देशों के बारे में, जहां आप 15 से 90 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

1. Free Visa Trip : भूटान

Free Visa Trip : भारतीयों के लिए खुशखबरी,90 दिन तक वीजा के बिना घूम सकते हैं ये 5 खूबसूरत देश:भारतीयों के लिए
भूटान

भारत का मित्र देश भूटान घूमने के लिए सबसे करीब और सस्ता है। अच्छी बात यह भी है कि यहां भारतीयों को 15 दिन के लिए वीजा फ्री एंट्री मिलती है। हिमालय में बसा यह देश अपनी हरियाली, बर्फ से ढकी चोटी, मठों और आध्यात्मिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां की हवा में आप खुद को प्रकृति से जुड़ा हुआ और पहले से ज्यादा खुशहाल पाएंगे।

भूटान के प्रमुख आकर्षण

  • तक्तसांग मठ (टाइगर नेस्ट)
  • पुनाखा जोंग
  • फोभ्जिका घाटी
  • थिम्फू बाजार
  • हिमालय की चोटियाँ

2. मॉरीशस

Free Visa Trip : भारतीयों के लिए खुशखबरी, बिना VISA के घूम सकते हैं ये 5 खूबसूरत देश

हिंद महासागर के बीचों बीच बना यह तटीय देश मॉरीशस अपने बेहद खूबसूरत बीच, क्रिस्टल क्लियर पानी, फन, एडवेंचर, फैमिली टाइम और हनीमून के लिए फेमस है। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्पॉट हैं। मॉरीशस में ठहरने के लिए बेहद आलीशान रिजॉर्ट हैं जो आपको बेहद स्वादिष्ट व्यंजन ऑफर करते हैं। इस देश में आप बिना वीजा के 90 दिन तक ठहर सकते हैं।

मॉरीशस के प्रमुख आकर्षण:

  • मॉन्टेन ले मॉर्न ब्रेबंट
  • ब्लैक रिवर गॉर्जेस नेशनल पार्क
  • ग्रैंड बै
  • पाम्पलेमॉस्से गार्डन
  • इले ऑक्स सर्फ

3. थाईलैंड

Free Visa Trip : भारतीयों के लिए खुशखबरी, बिना VISA के घूम सकते हैं ये 5 खूबसूरत देश

थाईलैंड को साउथ एशिया का स्वर्ग भी कहते हैं, जहां आप 30 दिन वीजा फ्री घूम सकते हैं। यह जगह अपने भव्य मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक जगहों और बीच के लिए फेमस है। यहां दुनियाभर से कपल और यूथ हॉलीडे एंजॉय करने आते हैं। इस देश ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा को 11 नवंबर 2024 तक बढ़ा दिया है।

थाईलैंड के प्रमुख आकर्षण:

  • बैंकॉक का ग्रैंड पैलेस
  • फुकेट के बीच
  • पटाया की नाइटलाइफ
  • चियांग माई के मंदिर
  • अयुत्थया का ऐतिहासिक पार्क

4. डोमिनिका

Free Visa Trip : भारतीयों के लिए खुशखबरी, बिना VISA के घूम सकते हैं ये 5 खूबसूरत देश

डोमिनिका एक कैरिबाई देश है, जिसे नेचर आइलैंड के नाम से जाना जाता है। इस देश में भारतीय 6 महीने तक बिना वीजा के सैर-सपाटा कर सकते हैं। यहां के पिटॉन्स नेशनल पार्क में आप 1,342 मीटर ऊँचा ज्वालामुखी देख सकते हैं। इस खूबसूरत देश में पहाड़ से लेकर झरने तक हर खूबसूरत स्पॉट उपलब्ध है।

डोमिनिका के प्रमुख आकर्षण:

  • पिटॉन्स नेशनल पार्क
  • बोटैनिकल गार्डन
  • बोइलिंग लेक
  • वाटरफॉल्स
  • वाईबलू

5. मलेशिया

Free Visa Trip : भारतीयों के लिए खुशखबरी, बिना VISA के घूम सकते हैं ये 5 खूबसूरत देश

मलेशिया ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए 31 दिसंबर 2024 तक वीजा फ्री एंट्री मंजूर कर दी है। इस देश में ऊंची आलीशान इमारतों के अलावा एक शानदार नाइट लाइफ, बेहतरीन खाना, ऐतिहासिक प्लस मॉर्डन माहौल, खूबसूरत समुद्र तट और वन्यजीवों से भरे नेशनल पार्क भी हैं।

मलेशिया के प्रमुख आकर्षण:

  • पेट्रोनास ट्विन टावर्स
  • कुआलालंपुर का बर्ड पार्क
  • पेनांग का जॉर्ज टाउन
  • बोरनेओ के जंगल
  • लैंगकावी के बीच
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *