IRCTC Ticket: सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से कोई समझौता नहीं किया जायेगा, रेल मंत्री ने दिए ये न‍िर्देश

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 535 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्‍ली। IRCTC Ticket: इन दिनों ट्रेनों (Train) में बहुत भीड़ है। गर्मी की छुट्टियों (Summer Holiday) के चलते हर साल यह समस्या बढ़ जाती है। ट्रेनों में ठूसमठूस के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने हाल में एक बैठक की।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

इस बैठक में उन्होंने रेलवे बोर्ड के सदस्यों, जोन प्रमुखों और मंडल के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की। इस बैठक में स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा, समय की पाबंदी और सेवाओं पर चर्चा की गई।

Railway Minister Ashwini Vaishnaw
Railway Minister Ashwini Vaishnaw

वंदे स्लीपर का फाइनल काम चल रहा

बीते रोज केंद्रीय मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि भारतीय रेलवे जल्द ही वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) के स्लीपर वेरिएंट का ट्रायल शुरू करने वाला है। वंदे स्लीपर का फाइनल काम चल रहा है।

अभी चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में सिर्फ चेयर कार होती हैं। इससे उनका इस्तेमाल कुछ ही घंटों के डे टाइम रूट तक सीमित रहता है। स्लीपर वेरिएंट लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर प्रदान करेगा।

19,837 स्पेशल ट्रेनें

नई ट्रेनों के अलावा वैष्णव ने यह भी बताया कि अप्रैल, मई और जून के दौरान गर्मी की भीड़ को कम करने के लिए 19,837 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, इन महीनों के दौरान भारतीय रेल ने 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

special-train
special-train

वैष्णव ने बताया है कि अमृत भारत ट्रेनों का ट्रायल सफल रहा है। जल्द ही इनके शुरू होने की उम्मीद है। इन तमाम उपायों के जरिये सरकार वेट‍िंंग की झंझट को खत्‍म करना चाहती है।

सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से कोई समझौता नहीं किया जायेगा

अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में वैष्णव ने जोर देकर कहा कि सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने कहा, ‘यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।’ उन्होंने बताया, ‘सेवाओं और समय की पाबंदी में सुधार, व्यस्त मार्गों की पहचान और भीड़भाड़ को कम करने के लिए विशेष ट्रेनों को चलाने पर फोकस किया गया।’

IRCTC Ticket: सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से कोई समझौता नहीं किया जायेगा, रेल मंत्री ने दिए ये न‍िर्देश

इसके अलावा वैष्‍णव ने गर्मी के मौसम में स्टेशनों पर एसी, पंखे और वाटर कूलर जैसे उपकरणों के नियमित रखरखाव को सुनिश्चित करने का आह्वान किया। एक मंडल रेल प्रबंधक ने कहा, ‘मंत्री ने जोर देकर कहा कि समय पर ट्रेन संचालन सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के साथ होना चाहिए।’

ट्रेनों में देरी का पता लगाने का न‍िर्देश

वैष्णव ने अधिकारियों को उन विशिष्ट हिस्सों पर ट्रेनों के देरी से चलने के मूल कारणों का विश्लेषण करने का निर्देश दिया, जो समय की पाबंदी पर असर डालते हैं। अधिकारी ने कहा, ‘अनुचित ट्रेन रोको को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। समय की पाबंदी के आंकड़ों की सख्ती से निगरानी की जानी चाहिए और इसमें सुधार किया जाना चाहिए।’

Vande Bharat Train
Bullet Train

इससे पहले मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक और अपडेट साझा करते हुए कहा था, ‘बुलेट ट्रेन सेवाओं के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक निगरानी प्रणाली को अपनाया गया है। यह प्रणाली उत्‍कृष्ट उपकरण प्रणाली से लैस रेन गेज का उपयोग करके वर्षा पर वास्तविक समय डेटा प्रदान करेगी।’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *