Jalandhar News: सरकार की सख्ती: SHO और सब इंस्पैक्टर को किया सस्पैंड, दो पुलिस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई

Daily Samvad
3 Min Read
suspend
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)की सख्ती के बाद पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी फील्ड में उतर आए। जिससे बड़ा एक्शन हुआ है। जालंधर रेंज के DIG हरमनबीर सिंह गिल ने मंगलवार को होशियारपुर के टांडा पुलिस थाने में रेड कर दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

DIG हरमनबीर गिल जब वह थाने पहुंचे तो DSP और SHO अपने क्वार्टरों में सो रहे थे। यही नहीं, थाने में सिर्फ सहायक मुंशी मौजूद था और उसके पास कोई हथियार भी नहीं था।

DIG Raid
DIG Raid

SHO और सब इंस्पेक्टर रमन कुमार सस्पेंड

इससे DIG ने नाराजगी दिखाते हुए SHO टांडा सब इंस्पेक्टर रमन कुमार को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने DSP के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके अलावा होशियारपुर के SSP से स्पष्टीकरण मांगा है।

थाना टांडा में पहुंचे जालंधर रेंज के DIG हरमनबीर सिंह गिल ने पहले मुंशी के कमरे में पहुंचकर वायरलेस सेट पर कंट्रोल रूम में बातचीत की। इसके बाद DIG गिल ने कंट्रोल रूम में बताया कि तीनों जिलों (जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर) के SSP को नोट करवाओ कि मैं आज थाना टांडा में चेकिंग के लिए पहुंचा हूं।

DIG Raid in Jalandhar
DIG Raid in Jalandhar

सुबह थाने में मारा छापा

DIG ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे थाने में सिर्फ सहायक मुंशी बैठा था। सुबह 8 बजे वाली रोल कॉल मिसिंग थी। SHO और DSP टांडा अपने अपने क्वार्टरों में पाए गए। थाने में मैनपावर बिल्कुल नहीं थी। थाने में एक महिला हवालाती थी, मगर कोई भी महिला मुलाजिम थाने में नहीं थी।

DIG ने एक्शन लेते हुए कहा कि फिलहाल थाना टांडा के SHO को लाइन हाजिर कर रहा हूं। DSP के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और SSP होशियारपुर से एक्सप्लेनेशन कॉल की गई है।

गिल ने कहा- मेरे रेंज के हर थाने में ऐसे चेकिंग होती रहेगी और जहां कमी पाई गई, वहां पर कार्रवाई होगी। जो भी अधिकारी रेंज ऑफिस (DGP ऑफिस) से आए एजेंडे को नहीं मानेगा, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *