Punjab News: आप विधायक का बड़ा आरोप, केंद्र ने जानबूझकर RDF रोकी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के रुके हुए ग्रामीण विकास फंड (RDF) के मामले में राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोला है।

यह भी पढ़ें: Canada News: कनाडा के टोरंटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत दो की मौत, मची भगदड़

आप विधायक दिनेश चड्ढा (Dinesh Chaddha) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर आरडीएफ (RDF) रोककर पंजाब की मंडी बोर्ड व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

कॉरपोरेट घराने की मंडियों पर कब्जा

आप विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनके मित्र कॉरपोरेट घराने पंजाब की मंडियों पर कब्जा कर लें। लेकिन उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं होने देंगे।

ravneet-singh-bittu
ravneet-singh-bittu

साथ ही उन्होंने भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) से सवाल किया है कि वे इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। उन्होंने पंजाब के नवनिर्वाचित सांसदों से मांग की है कि वे इस मामले को संसद में प्रमुखता से उठाएं।

66 हजार किमी सड़कों का मामला लटका

चड्‌ढा ने बताया कि केंद्र सरकार ने पहले किसानों के लिए तीन कृषि कानून लागू किए थे, लेकिन जब किसानों के संघर्ष के चलते सरकार इसमें कामयाब नहीं हो पाई तो यह चाल चली गई। केंद्र की तरफ से करीब 6700 करोड़ रुपए का फंड रोका गया। क्योंकि RDF का सारा पैसा गांवों के लिए खर्च होता है।

उससे ग्रामीण एरिया की 66 हजार किलोमीटर सड़क बनाई जानी थी। लेकिन जानबूझकर ऐसा किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाफ जानबूझकर साजिश रची जा रही है। मंडी बोर्ड को तबाह किया जा रहा है।

सरकार पहुंच चुकी है सुप्रीम कोर्ट

चड्ढा ने बताया कि उनकी सरकार RDF को हासिल करने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। सरकार की तरफ से RDF मामले में सुप्रीम कोर्ट में केस डाला गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही फैसला उनके पक्ष में आएगा।

उन्होंने पंजाब के नए चुने गए सांसदों से अपील की है कि वह इस मामले को प्रमुखता से संसद में उठाए। ताकि यह पैसा पंजाब को मिल पाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *