Punjab News: कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा ने CM भगवंत मान पर लगाए आरोप, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब में कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा (Sukhpal Singh Khaira) ने सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) पर बेनामी संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

जालंधर में पंजाब प्रेस क्लब (Press Club) पहुंचे सुखपाल सिंह खैरा ने कहा- बरनाला मानसा मेन रोड पर स्थित करीब साढ़े चार एकड़ जमीन सीएम की मां हरपाल कौर के नाम कर दी गई है।

साढ़े चार एकड़ जमीन कैसे तोहफे में दे सकता है

उक्त जमीन सीएम भगवंत मान की बुआ ने सीएम मान की मां हरपाल कौर के नाम कर दी थी। खैरा ने कहा- बिना किसी खून के रिश्ते के कोई साढ़े चार एकड़ जमीन कैसे तोहफे में दे सकता है।

Punjab News: कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा ने CM भगवंत मान पर लगाए आरोप, पढ़ें

इस पर खैहरा ने सवाल उठाए। खैहरा ने कहा- सीएम मान की बुआ मूल रूप से संगरूर की रहने वाली हैं। तोहफे में दी गई जमीन भीखी तहसील के अंतर्गत आती है।

जमीन की बाजार कीमत तीन करोड़ रुपए

खैहरा ने आगे आरोप लगाया है कि सीएम मान को जवाब देना चाहिए कि उक्त जमीन किस उद्देश्य से ली गई है। साथ ही खैहरा ने कहा कि सीएम मान के नाम पर जो जमीन है उसकी बाजार कीमत तीन करोड़ रुपए से अधिक है। जिसकी उच्च अधिकारियों से जांच करवाई जानी चाहिए।

sukhpal-khaira
sukhpal-khaira

खैहरा ने कहा कि उक्त संपत्ति बेनामी है, जोकि सीएम मान ने अपनी मांग के नाम करवाई है। खैहरा ने कहा- मैंने इसकी शिकायत भारतीय जांच एजेंसियों और पंजाब में उच्च अधिकारियों को दे दी है। अब देखना ये होगा कि कार्रवाई होती है या नहीं।

सीएम के बुआ के बेटे ने करीबी पांच एकड़ जमीन

सुखपाल सिंह खैहरा ने आरोप लगाया है कि सीएम भगवंत सिंह मान की बुआ के बेटे गुरजीत सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ खोखड़, संगरूर ने करीब पांच एकड़ जमीन साल 2023 में खरीदी है। पांच एक जमीन सीएम मान के पुश्तैनी गांव ली गई है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

उक्त जगह की स्टांप ड्यूटी तक काम की गई। खैहरा ने कहा- सीएम मान की बहन और माता पिछले करीब दो साल में करीब 11 बार ऑस्ट्रेलिया से अप डाउन कर चुकी हैं। जहां वह किसी फर्म से मिलती हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *