Weather Update: पंजाब के सभी जिलों में अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये चेतावनी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: Punjab Weather Update Live – देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है। उधर, पंजाब (Punjab) में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज के लिए 13 जिलों में लू (Heat wave) का ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 13 शहरों का तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है। जिससे गर्मी ने सभी को बेहाल कर रखा है। बठिंडा 46.9 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा है।

weather update
weather update

भीषण गर्मी से बिजली से खपत बढ़ी

हालांकि, 19 से 21 जून के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, बिजली की खपत में 43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जून में बिजली की मांग 11309 मेगावाट थी, जो बढ़कर 15775 मेगावाट हो गई है।

शहरों का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में तापमान में -0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। हालांकि यह आम तापमान से 6.8 डिग्री अधिक है। 24 घंटे में अमृतसर का अधिकतम तापमान 45.8, लुधियाना 44.6, पटियाला 45.4, पठानकोट 45.8, बठिंडा 45.4 डिग्री दर्ज किया गया।

weather heat wave
weather heat wave

जबकि गुरदासपुर में 45.0, एबीएस नगर 43.3, फरीदकोट 46.0, फतेहगढ़ साहिब 43.9, फिरोजपुर 44.3, जालंधर 43.3, लुधियाना 46.5, मोगा 44.1 मोहाली 43.8 और रोपड़ 43.5 डिग्री रहा है।

इन जिलों में चलेगी लू

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना बरनाला, मानसा व संगरूर लू और गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर पटियाला मोहाली व मालेकोटला के लिए येलाे अलर्ट है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की नसीहत दी है। जबकि अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में गर्मी की गंभीर स्थिति रिपोर्ट की हुई है। पठानकोट, हलवारा गुरदासपुर, व बठिंडा में लू की स्थिति रिपोर्ट दर्ज की गई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *