Canada-Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपये की ठगी, एजैंट पर FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जलालाबाद/कनाडा। Canada-Punjab News: कनाडा भेजने (Travel to Canada) के नाम पर 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी (Fraud) करने के आरोप में थाना सदर जलालाबाद (Punjab Police) की पुलिस ने एक महिला समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बसने का इंतजार कर रहे पंजाबियों के लिए Good News, ग्रीन कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मनदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी ढाणी मान सिंह (जोधा भैणी) ने पुलिस के पास पत्र नं. 1037-स्थानीय दिनांक 19-12-2023 दिया गया था।

Fraud-Travel-Agent
Fraud-Travel-Agent

इस पत्र में मनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि कैलाश कौर पत्नी गुरदेव सिंह, कुलविंदर सिंह और राजन पुत्र गुरदेव सिंह वासियान बस्ती भट्टिया जिला फिरोजपुर ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपये की ठगी की है।

3 लोगों पर मामला दर्ज

जांच अधिकारी सहायक थाना इंस्पेक्टर बलबीर चंद ने बताया कि इस शिकायत पत्र की जांच डीएसपी जलालाबाद सहित कानूनी राय लेने के बाद एस.एस.पी फाजिल्का से अप्रूवल थाना सदर जलालाबाद में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

Fraud-in-Punjab
Fraud-in-Punjab

इसमें मुदई कैलाश कौर, कुलविंदर सिंह और राजन के खिलाफ पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल एंड रेगुलेशन एक्ट की धारा 13 के तहत 17-06-2024 को थाना सदर जलालाबाद में मुकदमा नंबर 55 दर्ज किया है। नामित लोग रिश्ते में मां-बेटे बताए जा रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *