डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर पश्चिम विधानसभा (Jalandhar West Assembly Constituency) सीट पर होने वाले उपचुनाव (By Poll) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने सुरिंदर कौर (Surinder Kaur) पर यकीन जताया है। बुधवार को जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस ने वेस्ट हलके से सुरिंदर कौर को टिकट दी है।
यह भी पढ़ें: Weather Update: पंजाब में आंधी तूफान का अलर्ट, पढ़ें कब होगी बारिश
आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा (BJP) ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) को टिकट दिया है और आप ने भाजपा के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat)को टिकट दिया है।
कांग्रेस के हौसले बुलंद
लोकसभा चुनाव में वेस्ट हलके से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। इसलिए वेस्ट हलके में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कहा था कि इस बार कांग्रेस का उम्मीदवार वेस्ट हलके से ही होगा।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन 29 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने का मन बनाया था। 30 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा था।
अंगुराल को इस्तीफे के बाद सीट खाली
3 जून को स्पीकर ने अंगुराल को इस्तीफे पर बातचीत को लेकर बुलाया था। मगर 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर दिया गया। इस पर अंगुराल ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी।
कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची
दिलचस्प बात यह है कि भगत और अंगुराल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में थे। तब मोहिंदर भगत बीजेपी के उम्मीदवार थे और अंगुराल AAP की तरफ से कैंडिडेट थे। इस बार उलट हो गया है। भगत AAP के तो अंगुराल भाजपा के कैंडिडेट हैं।
CM मान जालंधर में रहेंगे
जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए CM भगवंत मान ने जालंधर कैंट इलाके में एक मकान किराए पर लिया है। इसमें CM मान परिवार के साथ शिफ्ट होंगे। आज उनके पार्टी उम्मीदवार की घोषणा हो गई है तो जल्द ही मान नए घर में रहने जा सकते हैं।
यह सीट पहले AAP की झोली में ही थी, इसलिए अब पार्टी किसी भी सूरत में इस सीट पर हारने की तैयारी नहीं है। इसी कारण CM मान ने जालंधर में ही रहने का ऐलान किया है। क्योंकि, उक्त सीट पर अब AAP की साख टिकी हुई है।
भगवंत मान रहेंगे जालंधर में
जानकारी के अनुसार CM मान सप्ताह में 3 दिन इसी घर में रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे वह दोआबा और मांझा क्षेत्र के नेताओं और लोगों के साथ नजदीकी संपर्क में रहेंगे।