Jalandhar News: जालंधर में AAP मंत्रियों और नेताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: NEET परीक्षा में धांधली को लेकर आज जोरदार प्रदर्शन किया गया। जहां राज्य के दो कैबिनेट मंत्रियों सही कई विधायक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ये प्रदर्शन जालंधर के डीसी ऑफिस के बाहर धरना स्थल पर किया गया, सुबह से ही उक्त प्रदर्शन स्थल पर आप नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बसने का इंतजार कर रहे पंजाबियों के लिए Good News, ग्रीन कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान

प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal), लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह (Balkar Singh), कई जिलों के विधायक और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस की भारी सुरक्षा धरना स्थल पर तैनात रही।

kuldeep-dhaliwal
kuldeep-dhaliwal

आरोपियों के खिलाफ जरुरी कार्रवाई हो

मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि, एनईईटी देश का सबसे मुश्किल परीक्षा है, जब बच्चा पास हो जाए या रिजल्ट में किसी प्रकार की कोई कोताही बरती गई हो तो बच्चों के मन टूट जाते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को आरोपियों के खिलाफ जरुरी कार्रवाई करनी चाहिए।

Jalandhar News: जालंधर में AAP मंत्रियों और नेताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना

वहीं, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि, केंद्र सरकार ने करीब 25 लाख से ज्यादा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इस धांधली में कई नेता और अधिकारी शामिल हैं। केंद्र सरकार उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

रिव्यू किया जाना चाहिए

पूरे देश में 5 मई को NEET की परीक्षा हुई थी। जिसके परिणाम 4 जून को आए थे। लेकिन उनमें कई तरह की अनियमितता थी और इसमें घोटाले की आशंका थी। यह मामला देश की सर्वोच्च अदालत में भी पहुंचा। वहां पर अदालत ने भी माना की जो ग्रेस मार्क दिए गए हैं, वह गलत है। इस पर रिव्यू किया जाना चाहिए।

वहीं, भारत सरकार भी कह चुकी है कि जो अदालत का फैसला होगा, वह उन्हें मंजूर होगा। अदालत के फैसले के अनुसार ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे देश में इन नतीजे के बाद इस परीक्षा परिणाम का विरोध किया जा रहा है। इसलिए आज जालंधर और चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी भी इसका किया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *