Punjab News: ना बनाए आज घूमने का प्लान, सरकारी बसों का रहेगा चक्का जाम

Daily Samvad
2 Min Read
Jalandhar Bus Stand
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में सरकारी बसों (Government Buses) में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, आज दोपहर 12 बजे से सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा, इसलिए अगर आज आपका कहीं घूमने का प्लान है तो सोच-समझकर घर से निकलें।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बसने का इंतजार कर रहे पंजाबियों के लिए Good News, ग्रीन कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान

जानकारी के अनुसार पंजाब पनबस/पी आर टी सी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ़ से चक्का-जाम किया गया । उनका कहना है कि तनख़्वाह न आने पर कोई भी डिपू नहीं खोला जाएगा।

सारे डिपो बंद कर दिए

वर्कर्स ने रोष प्रदर्शन करते हुए पूरे ज़ोर शोर से नारे लगाए और अपनी मांगो को न पूरा करने के लिए सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि मुलाजिमों की तनख़्वाह इस बार भी नहीं आई, जिस कारण घर का गुज़ारा करना भी मुश्किल हुआ पड़ा है।

Punjab News: ना बनाए आज घूमने का प्लान, सरकारी बसों का रहेगा चक्का जाम

उनके बच्चे भूखे मर रहे हैं, घर में राशन डलवाने के भी पैसे नहीं हैं तो वह काम किसके लिए करें। डिपो के गेट पर वर्करों को ड्यूटी के दौरान तंग परेशान किया जाता है और उनके ओवरटाइम का बकाया भी उनको नहीं दिया जाता है जिसके चलते उन्होंने गेट रैली निकालने का निश्चय किया और सारे डिपो बंद कर दिए।

उन्होंने नारेबाज़ी कर सरकार को अपनी आवाज़ सुनाना ज़रूरी समझा। मुख्य दफ़्तर पर लुधियाना डिपो के मुलाजिमों और पन बस के सभी अधिकारियों की दोपहर ढाई बजे मीटिंग है जिसमें आगे की कार्रवाई पर मुख्य चर्चा की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *