Punjab News: कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कृषि और किसान भलाई, पशु पालन, डेयरी विकास और मत्सय पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुडडियां (Gurmeet Singh Khuddian) ने आज यहां अपने दफ़्तर में कृषि और मछली पालन विभाग में नए भर्ती हुए आठ युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

कृषि और किसान भलाई विभाग में तीन लैब टैक्नीशियन और दो क्लर्कों को नियुक्ति पत्र बाँटे गए। इन दोनों क्लर्कों को अनुकंपा के आधार पर भर्ती किया गया है। इसके इलावा मछली पालन विभाग में एक जूनियर स्केल स्टैनोग्राफर और दो स्टेनो टाईपिस्टों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए है।

Cabinet Minister-GURMEET SINGH KHUDIAN
Cabinet Minister-GURMEET SINGH KHUDIAN

कर्मचारियों को बधाई

गुरमीत सिंह खुडडियां ने नव- नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते पूरी इमानदारी और समर्पण की भावना से ड्यूटी निभाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की लोगों को सेवाएं प्रदान करने सम्बन्धित नीति में इमानदारी, कार्यकुश्लता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई।

जिससे आम लोगों को सरकारी दफ़्तरों में किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि पंजाब में मुख्य मंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद अब तक 42, 000 से अधिक युवाओं को मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियाँ दी गई है।

इस दौरान डायरैक्टर कृषि जसवंत सिंह, डायरैक्टर मत्सय पालन जसवीर सिंह, सहायक डायरैक्टर मछली पालन ब्रिज भूषण गोयल और सतीन्द्र कौर, डिप्टी डायरैक्टर कृषि गुरमेल सिंह के इलावा इन दोनों विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *