डेली संवाद, जालंधर। Yoga Day: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (St Soldier Group of Institutions) की सभी स्कूल शाखाओं द्वारा स्कूल निदेशकों और प्रिंसिपलों की देखरेख में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शारीरिक फिटनेस और मानसिक फिटनेस के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इसे लेकर सभी बच्चों को बताया गया।
योग आसन का प्रदर्शन
छात्रों ने कई योग आसन का प्रदर्शन किया, उन्होंने योग और ध्यान भी किया, जो हमारे लिए एक उपहार है। यह बेहतर स्वास्थ्य, शांति और आत्म-खोज की ओर एक यात्रा है। इसे खुले दिल और धैर्यवान दिमाग से अपनाया।
इस गतिविधि पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों से कहा कि प्रक्रिया का आनंद लें, छोटी जीत का जश्न मनाएं और देखें कि कैसे ये अभ्यास आपके जीवन को बदल देते हैं, योग शरीर और मन को एक साथ लाता है।
आत्मा का परमात्मा से मेल करवाता
उन्होंने कहा कि योग ऐसा उपहार है जो आत्मा का परमात्मा से मेल करवाता है। ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को हर रोज़ योग करने के लिए प्रेरित किया।