गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाएं: मानेसर(Manesar) गुरुग्राम से घूमने जाएं ये 5 हिल स्टेशन, बिना AC के ठंडक का मजा लें 

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 563 शब्द|📅 07 May 2025

Hill Station Near Manesar: गर्मियों की तपती धूप और उमस भरी रातों में एसी और कूलर का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ दिन के लिए कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हरियाणा के गुड़गांव जिले में स्थित मानेसर के पास कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जहां आप अपनी गर्मियों की छुट्टियां बिता सकते हैं। आइए जानें उन बेहतरीन पहाड़ी जगहों के बारे में, जहां आप जाकर न केवल ठंडक का मजा ले सकते हैं, बल्कि एसी-कूलर के खर्च से भी बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Canada Study Visa News: भारतीय छात्रों के लिए स्टडी परमिट में 35% की कटौती

1. Manesar से ऋषिकेश

गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाएं: मानेसर(Manesar) गुरुग्राम से घूमने जाएं ये 5 हिल स्टेशन, बिना AC के ठंडक का मजा लें 
ishikesh

उत्तराखंड का ऋषिकेश एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। इसे “योग की राजधानी” के नाम से भी जाना जाता है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर अपने भव्य मंदिरों, आश्रमों और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां त्रिवेणी घाट पर शाम की आरती में शामिल हो सकते हैं, रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं, और मस्त कैफे में चिल कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे?

  • दूरी: मानेसर(Manesar) से लगभग 285.1 km (5 घंटे 14 मिनट, NH334 के रास्ते)
  • सर्वश्रेष्ठ समय: सितंबर से मई
  • नजदीकी हवाई अड्डा: जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: हरिद्वार जंक्शन रेलवे स्टेशन
  • नजदीकी बस स्टैंड: आईएसबीटी ऋषिकेश बस स्टैंड

2. धनौल्टी

गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाएं: मानेसर(Manesar) गुरुग्राम से घूमने जाएं ये 5 हिल स्टेशन, बिना AC के ठंडक का मजा लें 
धनौल्टी

धनौल्टी उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यह शांत वातावरण और अद्भुत प्राकृतिक दृश्य प्रदान करता है। यहां के प्रमुख आकर्षणों में सुरकंडा देवी मंदिर, टिहरी बांध, इको पार्क और देवगढ़ किला शामिल हैं।

कैसे पहुंचे?

  • दूरी: मानेसर (Manesar) से लगभग 260 km (6 घंटे 51 मिनट, NH334 के रास्ते)
  • सर्वश्रेष्ठ समय: अप्रैल से जून और अक्टूबर से नवंबर
  • नजदीकी हवाई अड्डा: जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: ऋषिकेश और देहरादून रेलवे स्टेशन

3. लैंसडाउन

गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाएं: मानेसर(Manesar) गुरुग्राम से घूमने जाएं ये 5 हिल स्टेशन, बिना AC के ठंडक का मजा लें 
लैंसडाउन

लैंसडाउन, 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, घने देवदार और चीड़ के जंगलों के बीच एक अद्वितीय हिल स्टेशन है। यहां आप जंगल सफारी, ट्रैकिंग, और शानदार नजारों का आनंद ले सकते हैं। सर्दियों में बर्फबारी का लुत्फ उठाना हो, तो यह स्थान बिल्कुल सही है।

कैसे पहुंचे?

  • दूरी: मानेसर(Manesar) से लगभग 330 km (7 घंटे 5 मिनट)
  • सर्वश्रेष्ठ समय: अप्रैल से जून
  • नजदीकी हवाई अड्डा: जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: कोटद्वार रेलवे स्टेशन
  • नजदीकी बस स्टैंड: कोटद्वार बस स्टैंड

4. कनातल

गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाएं: मानेसर(Manesar) गुरुग्राम से घूमने जाएं ये 5 हिल स्टेशन, बिना AC के ठंडक का मजा लें 
कनातल

कनातल, उत्तराखंड का एक शांत गांव है, जो पहाड़ों की खूबसूरती और शांति के लिए प्रसिद्ध है। यहां के प्रमुख आकर्षणों में धनोल्टी इको पार्क, कोडाई जंगल, और कैम्प कार्निवाल कनातल शामिल हैं। यहां की रोमांचकारी एडवेंचर एक्टिविटीज़ भी आपको बेहद पसंद आएंगी।

कैसे पहुंचे?

  • दूरी: मानेसर(Manesar) से लगभग 393.6 km (7 घंटे 14 मिनट)
  • सर्वश्रेष्ठ समय: अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर
  • नजदीकी हवाई अड्डा: जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: देहरादून रेलवे स्टेशन
  • नजदीकी बस स्टैंड: चंबा बस स्टैंड

5. नैनीताल

गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाएं: मानेसर(Manesar) गुरुग्राम से घूमने जाएं ये 5 हिल स्टेशन, बिना AC के ठंडक का मजा लें 
नैनीताल

नैनीताल उत्तराखंड का एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जो अपनी खूबसूरत झीलों और हरे-भरे पहाड़ों के लिए मशहूर है। नैनीताल में नैनी झील, नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट और मॉल रोड जैसी कई आकर्षक जगहें हैं। यह जगह परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए एकदम सही है।

कैसे पहुंचे?

  • दूरी: मानेसर(Manesar) से लगभग 300 km (7 घंटे)
  • सर्वश्रेष्ठ समय: मार्च से जून और सितंबर से नवंबर
  • नजदीकी हवाई अड्डा: पंतनगर हवाई अड्डा
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: काठगोदाम रेलवे स्टेशन
  • नजदीकी बस स्टैंड: नैनीताल बस स्टैंड
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *