Jalandhar West By Poll: आज कांग्रेस, AAP और शिअद के उम्मीदवार भरेंगे अपना नामांकन, निकालेंगे रोड शो

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar West By Poll: जालंधर में वेस्ट (Jalandhar West) हलके में विधानसभा उप चुनाव (By Poll) को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। आज कांग्रेस, AAP और शिअद सहित अन्य दलों के उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र भरेंगे। इससे पहले कांग्रेस, आप और शिअद उम्मीदवार अपने अपने समर्थकों के साथ रोड शो (Road Show) भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

आपको बता दें कि, कांग्रेस ने सुरिंदर कौर (Surinder Kaur), आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) और शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने सुरजीत कौर को मैदान में उतारा है।

Surinder Kaur Jalandhar
Surinder Kaur Jalandhar

वहीं, बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) ने कल यानी गुरुवार को ही अपना नामांकन भर दिया था। इससे पहले उन्होंने भी भव्य रोड शो निकाला था।

शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन 29 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने का मन बनाया था। 30 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा था।

Sheetal-Angural
Sheetal-Angural

3 जून को स्पीकर ने अंगुराल को इस्तीफे पर बातचीत को लेकर बुलाया था। मगर 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर दिया गया। इस पर अंगुराल ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी।

दिलचस्प बात यह है कि भगत और अंगुराल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में थे। तब मोहिंदर भगत बीजेपी के उम्मीदवार थे और अंगुराल AAP की तरफ से कैंडिडेट थे। इस बार उलट हो गया है। भगत AAP के तो अंगुराल भाजपा के कैंडिडेट हैं।

बता दें कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि चुनाव आने वाली 10 जुलाई को होगा। वहीं 14 जून अधिसूचना (शुक्रवार) को जारी की जाएगी। 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *