Jalandhar News: जालंधर उप चुनाव में प्रचार को लेकर AAP का बड़ा फैसला, CM मान की बजाए दिल्ली के बड़े नेता को सौंपी कमान

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में एक सीट पर हो रहे उप चुनाव के प्रचार को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा फैसला किया है। AAP ने जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) हलके के उपचुनाव (By Poll) में प्रचार की कमान इस बार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की बजाए दिल्ली के एक बड़े नेता को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में आम आदमी पार्टी के उपचुनाव प्रचार की कमान नहीं संभालेंगे। इस बार चुनाव प्रचार की कमान संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक (Sandeep Pathak) को सौंपी गई है। हालांकि, वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) के प्रचार का चेहरा होंगे।

Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West
Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West

23 सांसद, मंत्री और विधायक की लगी ड्यूटी

मुख्यमंत्री भगवंत मान आखिरी दौर में प्रचार के लिए जालंधर आएंगे। CM मान से पहले दो सांसद, चार मंत्री और विधायक समेत 23 वरिष्ठ नेता मोहिंदर भगत के लिए प्रचार करने जालंधर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने यह फैसला तब लिया है, जब लोकसभा चुनाव में उसे 13 में से 10 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मोहिंदर भगत और अतुल भगत

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में प्रचार की कमान पूरी तरह से मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ में थी। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए तैयार किए गए नारे- संसद में भी भगवंत मान- में भी मुख्यमंत्री का नाम जोड़ा गया था। इसके बाद भी आम आदमी पार्टी को फायदा नहीं मिल सका।

sandeep pathak
sandeep pathak

हर वार्ड में एक मंत्री नियुक्त

जालंधर वेस्ट के उप चुनाव में सांसदों, मंत्रियों और विधायकों सहित 23 नेताओं की ड्यूटी लगी है। जालंधर वेस्ट हलके में पड़ने वाले 23 वार्डों में सांसद, मंत्री और विधायकों को प्रभारी बनाया गया है।

अभियान का नेतृत्व करने के लिए चुने गए मंत्रियों में कुलदीप धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. बलजीत कौर और लाल चंद कटारुचक हैं। इनके अलावा नए चुने गए सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और मालविंदर कांग भी इस टीम का हिस्सा हैं।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *