Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऐलान, हफ्ते में तीन दिन रहेंगे जालंधर, मोहिंदर भगत को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 505 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह (Bhagwant Mann) मान ने शनिवार को ऐलान किया कि वह जालंधर वेस्ट विधानसभा (Jalandhar West Assembly Constituency) हलके के उप चुनाव दौरान प्रचार का नेतृत्व करेंगे और पार्टी उम्मीदवार की शानदार जीत सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य सरकार की लोक-हितैषी और विकास समर्थकीय नीतियों बारे बताकर पार्टी उम्मीदवार के लिए निजी तौर पर वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक पहलकदमियां की हैं, जिस कारण लोग उप चुनाव में पार्टी को वोट देंगे।

Mohinder-Bhagat
Mohinder-Bhagat

जालंधर में स्थायी कैंप लगाएंगे

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की ज़बरदस्त जीत यकीनी बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह आने वाले दिनों में जालंधर में स्थायी कैंप लगाएंगे जिससे पार्टी इस सीट को ऐतिहासिक अन्तर के साथ जीत सके।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह जालंधर शहर में किराये के मकान से पार्टी की चुनाव मुहिम की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह हफ़्ते में कम-से-कम दो से तीन दिन इस घर में रहेंगे और पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऐलान, हफ्ते में तीन दिन रहेंगे जालंधर, मोहिंदर भगत को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे
पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मोहिंदर भगत और अतुल भगत

मुख्यमंत्री के कैंप दफ़्तर के तौर पर काम करेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान के बाद भी यह घर दोआबा और माझा क्षेत्र के निवासियों के लिए मुख्यमंत्री के कैंप दफ़्तर के तौर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों के निवासी अपने रुटीन के काम करवाने के लिए इस कैंप दफ़्तर में आ सकते हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह लोगों की शिकायतों के प्रभावशाली और तत्काल निपटारे के लिए इस कैंप हाऊस में लोगों के साथ निजी तौर पर उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हर जिले में मुख्यमंत्री सहायता केंद्र स्थापित करने जा रही है जिससे लोग इनके द्वारा सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकें।

Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West
Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West

आवेदनपत्र प्राप्त करेगा

भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस केंद्र में एक समर्पित अधिकारी बैठकर आम लोगों से उनके रोज़मर्रा के प्रशासनिक कार्यों के लिए आवेदनपत्र प्राप्त करेगा। उन्होंने बताया कि जिले से सम्बन्धित प्रशासनिक कार्यों बारे आवेदनपत्र सम्बन्धित विभागों को भेजे जाएंगे जिससे कार्य को तुरंत पूरा किया जा सके।

राज्य सरकार से सम्बन्धित कार्यों संबंधी आवेदन मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे, जहाँ से जल्द हल के लिए इनको आगे प्रशासनिक विभागों को भेजा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री डैशबोर्ड’ जिलों में आम लोगों से उनकी अर्ज़ियाँ और लम्बित कर्यों संबंधी फीडबैक लेने के साथ-साथ समूची गतिविधि की निरंतर निगरानी करेगा।

डैशबोर्ड की नियमत तौर पर निगरानी रखेंगे

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह आम जनता के रोजाना के कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को यकीनी बनाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस डैशबोर्ड की नियमत तौर पर निगरानी रखेंगे जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों को अपने आम प्रशासनिक कार्य करवाने के दौरान किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *