Punjab News: PSPCL ने 19 जून को 16,078 मेगावाट की सबसे अधिक मांग को सफलतापूर्वक पूरा कियाः हरभजन सिंह ETO

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 526 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) ने कहा कि PSPCL ने बिजली की पिछले साल की अधिकतम 15,325 मेगावाट की माँग को पार करते हुए इस साल 19 जून को 16,078 मेगावाट की अपनी अब तक की उच्चतम माँग को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

उन्होंने कहा कि राज्य भर में धान की फ़सल की बिजाई के लिए कृषि फीडरों को रोज़ाना 8 घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने के साथ-साथ किसी भी उपभोक्ता वर्ग पर कोई कट नहीं लगाए गए।

11 केवी के 13340 फीडर हैं

बिजली मंत्री ने बताया कि राज्य भर में 11 केवी के 13340 फीडर हैं जिनमें से 6954 फीडर करीब 14 लाख ट्यूबवैल कनेक्शनों को कृषि सप्लाई प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने निर्विघ्न बिजली सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए अपेक्षित बिजली उपलब्धता के प्रबंध और बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण के कार्यों समेत कई कदम उठाए हैं।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ETO द्वारा धान के चल रहे सीजन के लिए राज्य के बिजली सप्लाई के प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली श्री तजवीर सिंह, सी. एम. डी. / पी. एस. पी. सी. एल. इंजी. बलदेव सिंह सरां, डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन, पी. एस. पी. सी. एल., इंजी. डी. पी. एस. ग्रेवाल, और डायरेक्टर जनरेशन, पी. एस. पी. सी. एल, इंजी. परमजीत सिंह के साथ मीटिंग की गई।

ग्रिड सबस्टेशन पर मटीरियल स्टोर स्थापित

मीटिंग के दौरान पी. एस. पी. सी. एल के अधिकारियों ने बिजली मंत्री को अवगत करवाया कि इस गर्मी में बढ़ रही बिजली की माँग को पूरा करने के लिए कई उपाय किये गए हैं। जिनमें शहरी केन्द्रों में मोबाइल ट्रांसफार्मर स्थापित करना, डिवीज़न स्तर और ग्रिड सबस्टेशन पर मटीरियल स्टोर स्थापित करना मुख्य है।

इसके अलावा डिविज़न स्तर पर 104 नोडल शिकायत केंद्र स्थापित करना, 21 सर्कलों पर कंट्रोल रूम स्थापित करना, शिकायतों के निपटारे के लिए मुख्य कार्यालय के कंट्रोल रूम के अलावा 5 ज़ोन स्थापित करना और शिकायतों के निवारण के लिए अपेक्षित मैनपावर तैनात करना आदि शामिल हैं।

वितरण प्रणाली का व्यापक रख-रखाव

पीएसपीसीएल द्वारा बताया गया कि धान के सीजन दौरान ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफ़र्मरों, केबलों/ पी. वी. सी, कंडकटरों, खंबों और अन्य समान की स्टॉक स्थिति और सप्लाई अपेक्षित मात्रा में मौजूद है। पी. एस. पी. सी. एल द्वारा यह भी बताया गया कि धान के सीजन से पहले डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफ़र्मरों और पावर लाईनों समेत बिजली वितरण प्रणाली का व्यापक रख-रखाव किया गया।

इन प्रबंधों के नतीजे के तौर पर पंजाब में इस साल बिजली की चिंगारी के कारण फसलों को आग लगने की कोई भी घटना रिपोर्ट नहीं हुई। बिजली मंत्री ने पी. एस. पी. सी. एल. को हिदायत की कि गर्मी के मौसम दौरान बिजली के कट न लगने को यकीनी बनाया जाये।

मीटिंग का समापन बिजली मंत्री ने बिजली कंपनियों द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष प्रकट करके किया। उन्होंने कहा कि सरकार को भरोसा है कि गर्मी के मौसम दौरान पंजाब के लोगों को बिजली की निर्विघ्न सप्लाई मिलेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *