Sara Ali Khan: सारा ने बताई अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन की अंदर की बातें, कहा- मेहमानों को परोसा सोना, हर तरफ हिरे थे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sara Ali Khan: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत (Anant Ambani) की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली है। इस शादी से पहले अंबनी फैमिली (Ambani Family) ने सितारों से सजी शाम में लैविश अरेंजमेंट्स किए।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

अनंत और राधिका के पहले प्री वेडिंग फंक्शन (Pre- Wedding Functions) गुजरात के जामनगर (Jamnagar) में हुए थे, जबकि दूसरा इटली (Italy) में हुआ। एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने प्री वेडिंग में परोसे जाने वाले लजीज व्यंजन के बारे में बताया है।

प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर बोलीं सारा अली खान

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने जामनगर में होने वाले प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर काफी कुछ बताया। उन्होंने कहा कि जब हस्ताक्षर पेपर्स के दौरान अनंत और राधिका एक दूसरे को प्यार से देख रहे थे, तो वह पल बहुत खूबसूरत था। हर कोई उन्हें देखकर सोच रहा था ‘कितनी प्यारी अंबानी फैमिली है।’

एक्ट्रेस ने कहा कि ये बहुत खूबसूरत पल था। हर कोई इससे अलग सोच रहा था, जैसे लोगों की नजरें इस पर थीं कि किसने क्या पहना है, कौन परफॉर्म कर रहा है, लेकिन ये रियल मोमेंट्स थे।

‘मेहमानों को परोसा गया सोना’

सारा ने मजाकिया लहजे में कहा कि अनंत-राधिका के प्री वेडिंग में मेहमानों को रोटी के साथ ढेर सारा सोना परोसा गया था। हर तरफ डायमंड ही डायमंड थे। एक्ट्रेस ने कहा कि वह मजाक ही कर रही हैं। फंक्शन बिल्कुल वैसे ही था, जैसे होना चाहिए था।

Radhika Merchnat and anant ambani
Radhika Merchnat and anant ambani

सारा ने बताया कि वह और अनंत एक ही स्कूल में पढ़ते थे। राधिका (Radhika Merchant) को भी वह बचपन से जानती हैं। इनकी प्री वेडिंग सेरेमनी बहुत ही शानदार और खूबसूरत थी।

बता दें कि अनंत-राधिका का पहला प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर में हुआ था। इस दौरान बिजनेस, स्पोर्ट्स और बॉलीवुड की नामी हस्तियां यहां शामिल हुई थीं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *