Jalandhar News: जालंधर की सबसे बड़ी मार्केट 4 दिनों तक रहेगी बंद, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर की सबसे बड़ी मार्केट 4 दिनों तक बंद रहेगी। इसका फैसला मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया है। पदाधिकारियों ने गर्मी की छुट्टी को लेकर फगवाड़ा गेट और साथ में लगती लगभग 300 के क़रीब इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के समान की दुकानें संयुक्त रूप से गर्मियों की छुट्टियों के कारण 27, 28, 29 एवं 30 जून को बंद रहेंगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

शहर की प्रमुख फगवाड़ा गेट मार्केट (Phagwara Gate Jalandhar) मे इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानदारों के प्रधान अमित सहगल और बलजीत सिंह अहलूवालिया के नेतृत्व में संयुक्त रूप से बैठक हुई। इस बैठक में पिछले लगभग 12 सालों की तरह इस साल भी गर्मियों की छुट्टियों के चलते इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के समान की सभी दुकानें 4 दिनों तक बंद करने का फैसला किया।

मार्केट 1 जुलाई को खुलेगी

मार्केट के दोनों एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सहगल और बलजीत सिंह अहलूवालिया ने कहा कि 26 तारीख़ बुधवार तक लोग सामान खरीद सकते हैं। इसके बाद दुकानें बंद हो जाएंगी, जो 1 जुलाई खुलेंगी।

Phagwara Gate Jalandhar
Phagwara Gate Jalandhar

अमित सहगल और बलजीत सिंह अहलूवालिया ने बताया कि फगवाड़ा गेट में बिजली के स्विच तारें, लाइटिंग, लैंटर के पाइप, लोहे के बाक्स, पंखे, कूलर, गीजर इनवर्टर बैटरी, एयरकंडीशनर, LED TV रेफ्रिजरेटर, होम अप्लायंसेस, सोलर सिस्टम, टुलू पम्प, समरसीबल पंप, समरसीबल फिटिंग का समान, इलेक्ट्रॉनिक स्पेयर पार्ट, इलेक्ट्रिकल मोटरों के समान की की सभी दुकानें इस अवधि में बंद रहेगी।

एसोसिएशन की संयुक्त मीटिंग में फैसला

दोनों एसोसिएशन के अध्यक्षों ने बताया कि लव कुश चौक, फगवाड़ा गेट, चाहार बाग, भगत सिंह चौक, पंज पीर, आहूजा मार्किट, शेरे पंजाब मार्केट रेलवे रोड मार्केट, जगदंबे मार्केट, गुरुनानक मार्केट, सिन्धु मार्केट एवं प्रताप बाग मार्केट सहित सभी एसोसिएशन के सदस्यों की सहमति से उक्त निर्णय लिया गया।

इस मीटिंग में जनरल सेक्रेटरी टीएस बेदी, चेयरमैन मनोज कपिला, चीफ़ एडमिनिस्ट्रेटर सुरेश गुप्ता, कनवीनर संजीव पुसरी, कमल बस्सी, वाइस चेयरमैन अमरीक सिंह मोखा, कैशियर रोबिन गुप्ता, कुकू मिडडा, अरूण देव मेहता, गगन छाबड़ा, अनमोल बहल, भरत बहल शामिल थे।

ये पदाधिकारी शामिल

इसके अलावा जपनीत भाटिया, विक्की मलिक, अखिल मेहता, नीटा मुरगई, कपिल गुप्ता, करन कठपाल, गुरकीरत सिंह, सुधीर शारदा, कर्ण, अर्जुन, प्रणव खुराना, इन्द्र जीत सिंह, भारत चोपड़ा, दर्शन भला, हर्ष सरना, संजय अरोड़ा, संजय वर्मा, संजीव विग, संजीव बस्सी, संदीप बस्सी, भुपेंद्र लक्की, रोहित शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, मनु बेरी, हरपरीत सिंह, लवली, जसपाल सिंह, सरबजीत सिंह अन्य सदस्य शामिल हुए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *