Weather Update: पंजाब में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में बारिश के आसार, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 556 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: भीषण गर्मी (Heat) के बीच मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। कई प्रदेशों में जहां उमस और गर्मी बरकरार है, वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश (Rain) के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, लेकिन उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे हीट इंडेक्स या महसूस होने वाला तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

weather update
weather update

दिल्ली में मौसम सुहावना

मौसम विभाग की मानें तो महीने के अंत तक दिल्ली में लू चलने की संभावना नहीं है। वहीं दिल्ली को लेकर IMD ने बताया कि अगले सात दिनों में बहुत हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

पंजाब के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब का तापमान लगातार बढ़ रहा है। लगातार दूसरे दिन एक बार फिर तापमान में औसतन 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। रविवार शाम को फरीदकोट में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया।

weather
weather

मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट के अनुसार आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में हीटवेव चलेगी। वहीं इन शहरों का तापमान 42 डिग्री से 45 डिग्री के आसपास रह सकता है। यह चेतावनी 25 जून को भी रहेगी और इस दिन भी इन इलाकों में हीटवेव तेज होगी।

दिल्ली में मानसून 27 जून तक

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मानसून 27 जून तक आ सकता है। वहीं IMD ने बताया कि महीने के अंत तक लू चलने की संभावना नहीं है। दिल्ली के अलावा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पूर्वी गुजरात, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

weather update
weather update

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

यलो अलर्ट भी जारी किया

दिल्ली के मौसम को लेकर IMD का पूर्वानुमान है कि सोमवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार हवा के साथ गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 30 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

Weather Update: पंजाब में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में बारिश के आसार, पढ़ें मौसम का हाल

यहां कई जिलों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। सोमवार 24 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में सोमवार को कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 25 जून को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने के आसार है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *