Monsoon food safety: मानसून में इन 5 फूड्स से करें परहेज, बन सकते हैं बैक्टीरिया का घर, तुरंत बदलें अपनी डाइट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Monsoon food safety:  मानसून का मौसम अपने साथ कई सारी खुशियाँ और राहत लेकर आता है, लेकिन इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इस मौसम में ह्यूमिडिटी और नमी का स्तर बढ़ जाता है, जिससे बैक्टीरिया, फंगी और अन्य पैथोजेंस पनपने लगते हैं। इससे बचने के लिए खानपान में सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में जिनका सेवन बारिश के मौसम (Monsoon food) में नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: –Bigg Boss Ott : विजेंद्र सिंह के अपमान पर Neeraj Goyat का गुस्सा, एल्विश यादव पर साधा निशाना, जानें पूरा विवाद

1. हरी पत्तेदार सब्जियाँ

Monsoon food safety: मानसून में इन 5 फूड्स से करें परहेज, बन सकते हैं बैक्टीरिया का घर, तुरंत बदलें अपनी डाइट
Monsoon food safety: हरी पत्तेदार सब्जियाँ

हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पत्ता गोभी, साग, लेटस (Lettuce) को मानसून के दौरान कम खाना चाहिए। इंडियनएक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार, इन सब्जियों में नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिससे बैक्टीरिया और पैरासाइट्स आसानी से पनप सकते हैं। अगर इन्हें अच्छी तरह से साफ करके नहीं पकाया जाए, तो पाचन समस्याएं हो सकती हैं।

2. ठेले पर मिलने वाले फूड्स

Monsoon food safety: मानसून में इन 5 फूड्स से करें परहेज, बन सकते हैं बैक्टीरिया का घर, तुरंत बदलें अपनी डाइट
Monsoon food safety: ठेले पर मिलने वाले फूड्स

मानसून (Monsoon food) के मौसम में स्ट्रीट फूड्स से दूरी बनाए रखें। चाट, आलू टिक्की, समोसा, पूड़ी, पकोड़े जैसी चीजें खाने से बचें। स्ट्रीट फूड्स को बनाते समय हाइजीन का ख्याल नहीं रखा जाता, जिससे फूड पॉइजनिंग और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

3. कटे हुए फल

Monsoon food safety: मानसून में इन 5 फूड्स से करें परहेज, बन सकते हैं बैक्टीरिया का घर, तुरंत बदलें अपनी डाइट
Monsoon food safety:  कटे हुए फल

बारिश के मौसम में कटे हुए फलों का सेवन न करें। ठेले पर बिकने वाले कटे हुए फल मक्खियों और धूल-मिट्टी के संपर्क में आते हैं, जिससे वे दूषित हो जाते हैं। बेहतर होगा कि आप घर पर साबुत फलों को अच्छी तरह से धोकर ही खाएं।

4. सीफूड

Monsoon food safety: मानसून में इन 5 फूड्स से करें परहेज, बन सकते हैं बैक्टीरिया का घर, तुरंत बदलें अपनी डाइट
Monsoon food safety:  सीफूड

मानसून के दौरान सीफूड जैसे मछली, झींगा आदि का सेवन भी कम कर देना चाहिए। इस मौसम में समुद्री जीवों में बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अगर सीफूड का सेवन करना हो, तो इसे अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं।

5. डेयरी उत्पाद

Monsoon food safety: मानसून में इन 5 फूड्स से करें परहेज, बन सकते हैं बैक्टीरिया का घर, तुरंत बदलें अपनी डाइट
Monsoon food safety: डेयरी उत्पाद

मानसून में डेयरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर, दही का सेवन भी कम करें। नमी के कारण इन उत्पादों में बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं। अगर इनका सेवन करना जरूरी हो, तो इन्हें फ्रेश और अच्छी तरह से पका कर ही खाएं।

Monsoon food : मानसून में सेहत का ख्याल रखने के टिप्स

खाना बनाने और खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं। साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं। ताजे और अच्छी तरह से पकाए गए खाने का ही सेवन करें। अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त फलों को शामिल करें जिससे आपकी इम्यूनिटी बढ़े। मानसून का आनंद लेने के लिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखें और इन बातों का पालन करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *