यूरोप (Europe) घूमने का सपना? महज 2.2% रिजेक्शन रेट! जानें कौन से हैं शेंगेन वीजा पाने के लिए सबसे आसान देश

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद ,यूरोप | Europe: यूरोप (Europe) घूमने का ख्वाब हर किसी का होता है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती होती है शेंगेन वीजा मिलना। शेंगेन वीजा एक ऐसा वीजा है जिसके साथ आप यूरोप के 26 देशों में घूम सकते हैं। लेकिन कभी-कभी वीजा मिलने में देरी हो जाती है या फिर रिजेक्शन हो जाता है, जिससे पूरा प्लान बिगड़ जाता है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल

इस लेख में हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे जहां से अपेक्षाकृत आसानी से शेंगेन वीजा मिल जाता है। साथ ही, हम आपको कुछ और उपयोगी जानकारियां भी देंगे जो आपके वीजा प्रक्रिया को आसान बना देंगी।

कब करें Europe वीजा के लिए अप्लाई?

अगर आप गर्मियों में यूरोप (Europe) घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये सलाह दी जाती है कि अगस्त से पहले ही वीजा के लिए अप्लाई कर दें। हालांकि, यूरोप में अक्टूबर तक गर्मी रहती है, इसलिए आप अपने ट्रिप के हिसाब से भी वीजा अप्लाई कर सकते हैं।

कम रिजेक्शन रेट वाले देश

2024 की गर्मियों के लिए शेंगेन वीजा स्टेटिस्टिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, लातविया और इटली से शेंगेन वीजा मिलना सबसे आसान है। इन देशों का रिजेक्शन रेट काफी कम है, यानी वीजा मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। वहीं दूसरी तरफ, माल्टा, एस्टोनिया और बेल्जियम से वीजा मिलना सबसे मुश्किल है। इन देशों में रिजेक्शन रेट काफी ज्यादा है।

कुछ देशों के रिजेक्शन रेट (2023 के आंकड़े)

यूरोप (Europe) घूमने का सपना? महज 2.2% रिजेक्शन रेट! जानें कौन से हैं शेंगेन वीजा पाने के लिए सबसे आसान देश
Europe schengen visa
  • आइसलैंड – 2.2%
  • स्विट्जरलैंड – 10.7%
  • लातविया – 11.7%
  • इटली – 12%
  • लक्जमबर्ग – 12.7%
  • लिथुआनिया – 12.8%
  • स्लोवाकिया – 12.9%
  • जर्मनी – 14.3%
  • ऑस्ट्रिया – 14.3%
  • ग्रीस – 14.7%
  • माल्टा – 37.6%
  • एस्टोनिया – 33.1%
  • बेल्जियम – 26.5%
  • स्वीडन – 23.1%
  • क्रोएशिया – 20%

जैसा कि आप देख सकते हैं, 2023 में औसतन शेंगेन वीजा रिजेक्शन रेट 54.2% रहा है।

जर्मनी बना मल्टीपल-एंट्री वीजा के लिए बेहतर ऑप्शन

अगर आप लंबे समय के लिए यूरोप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जर्मनी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। जर्मनी 2024 में मल्टीपल-एंट्री शेंगेन वीजा पाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प बना हुआ है।

यूरोप (Europe) घूमने का सपना? महज 2.2% रिजेक्शन रेट! जानें कौन से हैं शेंगेन वीजा पाने के लिए सबसे आसान देश
Europe schengen visa

वीजा रिजेक्शन से कैसे बचें?

वीजा रिजेक्शन से बचने के लिए सही ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी का चुनाव करें और वीजा अप्लीकेशन प्रक्रिया में होने वाली आम गलतियों से बचें।

2025 के मध्य तक यूरोप (Europe) जाने वाले करीब 1.4 अरब लोगों को यूरोपियन ट्रैवल इंफॉर्मेशन एंड ऑथराइजेशन सिस्टम (ETIAS) के लिए अप्लाई करना होगा। यूरोपियन यूनियन इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ETIAS मोबाइल ऐप भी ला रहा है, जो 2025 के मध्य तक लॉन्च हो सकता है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *