Punjab News: मुख्य सचिव ने STF को बड़े तस्करों के खिलाफ कार्यवाही के दिए सख्त आदेश

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 609 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा (Chief Secretary Anurag Verma) ने नशों पर लगाम लगाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) द्वारा जारी हिदायतों का सख़्ती से पालन को यकीनी बनाने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

नार्काे कोऑर्डीनेशन सेंटर (एन-कॉर्ड) की सूबा स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव श्री वर्मा ने पंजाब पुलिस की विशेष टास्क फोर्स (STF) को बड़े स्तर पर नशों का व्यापार करने वाले नशा तस्करों पर पैनी नज़र रखने और उनके द्वारा किये अपराधों के लिए सख़्त सजा यकीनी बनाने के लिए कहा है।

सख़्त से सख़्त सजा यकीनी बनाई जा सके

एन. डी. पी. (NDP) एस एक्ट की धारा 31 के प्रचार की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि आदतन अपराधियों को सजा देने के लिए इस एक्ट की सख़्त धाराओं संबंधी प्रचार करना समय की ज़रूरत है। श्री वर्मा ने जांच अधिकारियों/ज़िला अटर्नी अफ़सरों को प्रभावी प्रशिक्षण देने की वकालत की जिससे कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त सजा यकीनी बनाई जा सके।

Anurag Verma IAS Punjab
Anurag Verma IAS Punjab

मुख्य सचिव श्री वर्मा ने कहा कि अधिकारी नशा तस्करों की जायदाद ज़ब्त करने सम्बन्धी मुख्यमंत्री, पंजाब स. भगवंत सिंह मान के हुक्मों का सख़्ती से पालन को यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये क्योंकि सूबा सरकार ने नशों की कुरीति के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई है।

सहयोग से लोकलहर बनाया जाये

श्री वर्मा ने कहा कि नशों के विरुद्ध जंग को आम लोगों के सहयोग से लोकलहर बनाया जाये। सम्बन्धित विभागों और केंद्रीय व प्रांतीय एजेंसियों के दरमियान बेहतर तालमेल बारे बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी विस्तृत एस. ओ. पी. पहलें ही जारी की जा चुकी है।

लाईसेंस रद्द किये जाएँ

नशाखोरी और ग़ैर-कानूनी तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस की संध्या के मौके पर नशों के विरुद्ध जंग के प्रति सूबा सरकार की वचनबद्धता पर ज़ोर देते हुए मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि जांच कार्यवाही दौरान सम्बन्धित अधिकारी अपने पास एस. ओ. पी. की चैक लिस्ट रखें और रिपोर्ट को अंतिम रूप देते समय उठाए गए सभी कदमों को निशान लगाकर उजागर करें।

Anurag Verma IAS Punjab Meeting
Anurag Verma IAS Punjab Meeting

राज्यभर के कैमिस्टों पर निगरानी बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार कानून का उल्लंघन करने वाले कैमिस्टों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही अमल में लाते हुए उनके लाईसेंस रद्द किये जाएँ। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 30,000 रिटेल सेल और होलसेल कैमिस्टों में से सिर्फ़ 134 होलसेल कैमिस्टों और 463 रिटेल सेल कैमिस्टों को पाबन्दीशुदा दवाएँ रखने और बेचने की इजाज़त दी गई है।

जागरूकता गतिविधियां शुरू की

श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार स्कूलों और कॉलेजों में खेल गतिविधियों को प्रफुल्लित करने के साथ-साथ बड़े स्तर पर जागरूकता गतिविधियां शुरू की जाएँ जिससे नौजवानों की असीम ऊर्जा को रचनात्मक दिश प्रदान की जा सके।

श्री वर्मा ने कर विभाग को पाबन्दीशुदा वस्तुएँ लाने-लेजाने वाले ट्रकों की आवाजाही को नियमत करने के लिए जी. एस. टी. आई. एन. और ई वे बिलों की पड़ताल करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सूबा स्तर पर सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल को यकीनी बनाने के लिए नियमत तौर पर ज़िला स्तरीय एन-कॉर्ड मीटिंगें होनी चाहिएं।

मीटिंग में ये भी शामिल

मीटिंग में दूसरों के अलावा विशेष मुख्य सचिव रेवेन्यू के. ए. पी. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव आबकारी और कर विकास प्रताप, डीजीपी गौरव यादव, गृह सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह, विशेष डीजीपी स्पेशल टास्क फोर्स कुलदीप सिंह, सचिव स्वास्थ्य अजोए शर्मा उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *