Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर, इस कैबिनेट मंत्री ने दिया अपने पद से इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: बरनाला से विधायक और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Gurmeet Singh Meet Hayer) ने अपने कैबिनेट पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

मीत हेयर के पास खेल और युवा कल्याण विभाग थे, जिसके प्रमुख अब मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) खुद होंगे। संगरूर से आम आदमी पार्टी का सांसद चुने जाने के बाद मीत हेयर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 सांसद चुने गए हैं। गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संगरूर से चुनाव लड़ा और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को हराकर जीत हासिल की।

लोकसभा सीट जीतने के बाद यह सीट खाली हो गई

मीत हेयर के लोकसभा सीट जीतने के बाद यह सीट खाली हो गई है और चुनाव आयोग जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव कराएगा।

Gurmeet-Singh-Meet Hayer
Gurmeet-Singh-Meet Hayer

सिर्फ संगरूर ही नहीं, गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर रंधावा, गिद्दड़बाहा से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और होशियारपुर से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के संसद में आने के बाद इन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं, जबकि जालंधर में शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद अगले महीने चुनाव हो रहे हैं।

2017 में पहली बार जीता था चुनाव

गुरुमीत सिंह मीत हेयर का जन्म 1989 में हुआ था। वह बरनाला विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 2017 में पहली बार चुनाव लड़ा था।

उस समय वह कांग्रेस नेता केवल सिंह ढिल्लों को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में बरनाला निर्वाचन क्षेत्र से 50 प्रतिशत वोट हासिल करके जीत हासिल की थी। इसके साथ ही उन्हें सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *