Punjab News: नेतागिरी चमकाने की खातिर गुटबाजी में उलझा अकाली दल- मुख्यमंत्री

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) की दयनीय स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह अजीब है कि अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल अपनी ही पार्टी के चुनाव निशान वाले उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करेंगे।

Weather Update: मानसून ने दी दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश, गर्मी से मिली राहत

आज यहां से जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल इस समय बुरी स्थिति में है क्योंकि अकाली नेता नेतागिरी चमकाने के लिए आपस में ही गुटबाजी में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पार्टी की न तो कोई विचारधारा है और न ही नेतागिरी के भूखे नेताओं का कोई स्टैंड ही रहा है।

Bhagwant mann-vs-sukhbir-badal
Bhagwant mann-vs-sukhbir-badal

पंजाबियों की पीड़ा की कोई परवाह नहीं

भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये अकाली नेता बेशर्मी से केवल अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए काम कर रहे हैं जबकि उन्हें पंजाब और पंजाबियों की पीड़ा की कोई परवाह नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल की दयनीय स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जालंधर उपचुनाव में पार्टी अध्यक्ष अकाली दल के चुनाव चिन्ह वाले उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार नहीं करेंगे।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

चुनाव चिह्न किसी अन्य उम्मीदवार के पास

उन्होंने कहा कि अकाली दल का चुनाव चिह्न किसी अन्य उम्मीदवार के पास है जबकि सुखबीर सिंह बादल किसी अन्य उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये नेता राज्य की जनता का अपमान कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता इन नेताओं को उनके अपराधों के लिए माफ नहीं करेगी और चुनाव में उन्हें उचित सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाएगी क्योंकि इन लोगों ने अपने निम्न स्तर का प्रचार करना बंद नहीं करना है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं ने हमेशा पंजाब और पंजाबियों की परवाह किए बिना अपने हितों को पहले रखकर राज्य के लोगों के साथ धोखा किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *