Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के तीन शूटर गिरफ्तार, टारगेट किलिंग विफल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/बठिंडा। Punjab News: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की दूरदर्शी सोच के अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान बठिंडा की काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई) ने जिला पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से संबंधित तीन शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।

Weather Update: मानसून ने दी दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश, गर्मी से मिली राहत

पुलिस का दावा है कि राज्य में संभावित टारगेट किलिंग की योजना को विफल कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान करनदीप सिंह उर्फ ​​कनू निवासी नवीं बस्ती मौर मंडी, रघुवीर सिंह व कुलविंदर सिंह उर्फ ​​बिट्टू दोनों निवासी गांव कोट शमीर बठिंडा के रूप में हुई है।

gaurav-yadav
gaurav-yadav

हुंडई वरना कार भी जब्त

पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से तीन पिस्तौल, जिनमें से एक 9 एमएम पिस्तौल और दो .32 बोर पिस्तौल सहित छह जिंदा कारतूस और छह मैगजीन बरामद करने के अलावा उनकी हुंडई वरना कार भी जब्त कर ली है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के सहयोगी जिला बठिंडा, मोहाली और आसपास के इलाकों में टारगेट किलिंग को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए सी.आई बठिंडा और बठिंडा पुलिस की टीमों ने शूटरों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान के दौरान मौड़ चौक में नाकाबंदी की।

THREE SHOOTERS HELD

पिस्तौल सहित कारतूस बरामद

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने तीनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे अपनी हुंडई वरना कार में मौड़ से बठिंडा की ओर आ रहे थे और उनके कब्जे से तीन पिस्तौल सहित कारतूस बरामद कर लिया।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी करणदीप कनू लारेंस बिश्नोई के सीधे संपर्क में था और आरोपियों से बरामद हथियारों का इस्तेमाल टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

THREE SHOOTERS HELD
THREE SHOOTERS HELD

पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही

उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। अधिक जानकारी देते हुए ए.आई.जी सी.आई बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि पुलिस टीमों ने इस मॉड्यूल के दो और संचालकों की पहचान की है, जिन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

एस.एस.पी बठिंडा दीपक पारीक ने बताया कि इस संबंध में थाना मौड़ बठिंडा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 72 तिथि 27-06-2024 दर्ज की गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *