Monsoon Rain: उत्तराखंड में झमाझम बारिश, पहाड़ों में घूमने जा रहे हैं, तो पहले पढ़ लें मौसम विभाग की एडवाइजरी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, देहरादून (निकेश)। Monsoon Rain in Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) में लगातार हो रही हल्की से मध्यम वर्षा के साथ मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के हरिद्वार (Haridwar) और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर गुरुवार को मानसून ने सभी जिलों को कवर कर लिया। हालांकि, इस बार मानसून सामान्य समय से करीब एक सप्ताह विलंब से पहुंचा है, लेकिन बीते सप्ताह से प्रदेश में प्री मानसून शावर का क्रम बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने मानसून आगमन की पुष्टि करते हुए अगले कुछ दिन प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन जुलाई तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम बना रह सकता है।

weather
weather

तीव्र बौछार का सिलसिला

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में करीब एक सप्ताह से मध्यम से तीव्र बौछार का सिलसिला बना हुआ है। वहीं, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी प्री-मानसून शावर तेज हो गए थे। इस बीच प्रदेश में 27 या 28 जून को मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान था। जिसके क्रम में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी में आकाशीय बिजली चमकने व गर्जन के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Monsoon-Update
Monsoon-Update

मानसून में अधिक वर्षा के आसार

उत्तराखंड में एक मार्च से 31 मई तक ग्रीष्मकाल में सामान्य से 20 प्रतिशत कम वर्षा हुई। इसके बाद एक जून से मानसून सीजन की शुरुआत में भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र सूखे रहे। हालांकि, जून के तीसरे सप्ताह में पर्वतीय क्षेत्रों में प्री-मानसून शावर तेज हो गए।

कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार और तेज हवा चलने का दौर जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है, जो कि सामान्य के करीब ही माना जाएगा। प्रदेश में इस बार मानसून में सामान्य से करीब 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है।

Monsoon Rain: उत्तराखंड में झमाझम बारिश, पहाड़ों में घूमने जा रहे हैं, तो पहले पढ़ लें मौसम विभाग की एडवाइजरी

चार बार समय पर नहीं पहुंचा मानसून

उत्तराखंड में बीते 16 वर्ष में चार बार मानसून एक सप्ताह विलंब से पहुंचा। तब यहां जुलाई में मानसून सक्रिय हो पाया। वर्ष 2010, 2012, 2014 और 2017 को छोड़कर हर बार मानसून समय पर पहुंचा है।

गुरुवार को सुबह से उमस भरा मौसम रहा। दोपहर बाद आसमान में छाई काली घटाओं ने बरसना शुरू किया। एक घंटे तक लगातार हुई मूसलधार वर्षा से बरसाती नालों में उफान आ गया और बहते पानी के साथ सड़कों पर आई मिट्टी व बजरी के ढेर लग गए। मालरोड पर अनेक स्थानों पर पानी के तालाब बन गए।

पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया

एक घंटे बाद जब वर्षा थमी तो मौसम सुहावना हो गया, जिसका पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया। वर्षा के दौरान बाजारों में सन्नाटा रहा, लेकिन वर्षा रुकने पर मालरोड तथा अन्य बाजारों में रौनक लौट आई। समीपवर्ती यमुना, अगलाड़ एवं भद्री घाटियों में भी अच्छी वर्षा हुई है, जिससे काश्तकारों के चेहरे पर रौनक दिखी और धान की रोपाई व मक्का की बुआई शुरू कर दी।

सबसे सस्ता विज्ञापन – दुकान, मकान, संस्थान की एड कुछ रुपए में …. अभी WhatsApp करें – 9888190945

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *