Weather Update: पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट, हिमाचल में भारी बारिश के बीच लैंड स्लाइड का खतरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana) और हिमाचल (Himachal) में बारिश को लेकर अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है। पंजाब के 15 जिलों में बारिश होगी, जबकि हरियाणा के 9 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने पंजाब और चंडीगढ़ के अलावा हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते 2 दिनों से पंजाब व हरियाणा में हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

weather
weather

तापमान में गिरावट

हरियाणा में औसतन 2.3 डिग्री की गिरावट देखने मिली है। वहीं, पंजाब के सभी शहरों का तापमान 39 डिग्री से नीचे गिर गया। यहां, औसतन तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई है।

वहीं, हिमाचल के रास्ते पंजाब के पठानकोट में गुरुवार शाम को मानसून प्रवेश कर गया। अनुमान है कि आज मानसून पंजाब के कुछ और जिलों के अलावा चंडीगढ़ में भी दस्तक दे देगा। बीते 6 दिनों से मानसून झारखंड से आगे नहीं बढ़ रहा था, लेकिन एक ही दिन में मानसून ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के बाद हिमाचल व पंजाब में भी दस्तक दे दी।

weather update
weather update

पंजाब के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और मलेरकोटला में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य सभी जिलों में कोई अलर्ट नहीं है।

हरियाणा के सभी जिलों में बूंदाबांदी

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में बादल गरजने के साथ 30-40KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। इनमें से गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह तेज बारिश हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

Weather Update: पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट, हिमाचल में भारी बारिश के बीच लैंड स्लाइड का खतरा

हिमाचल में भी यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भी आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के मध्य व निचले सभी जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ ऊंची जगहों पर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में मानसून 29 जून को आने का अनुमान था, लेकिन यहां 2 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *