Canada Visa News : कनाडा वीजा के नाम पर ठगी , युवक से कैसे लूटे डेढ़ लाख?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद ,मुझा खुर्दकला | Canada News : मुझा खुर्दकला गांव के निवासी संदीप सिंह के साथ विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। संदीप ने बताया कि उसे कनाडा(Canada) का वर्क वीजा दिलवाने के लिए नगर के जस्ट राइट सेंटर के संचालक ने 15 लाख रुपए का खर्च बताया। झांसे में आकर संदीप ने 20 अप्रैल 2024 को डेढ़ लाख रुपए नकद दिए, जिसमें उसके पिता भी साथ थे।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

Canada भेजने के झांसे में आकर रकम दी

कई दिन बीत जाने के बाद भी संदीप को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जब संदीप ने अपना पासपोर्ट और रुपए वापस मांगे, तो संचालक ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। 12 जून 2024 को संचालक ने उल्टा संदीप के खिलाफ जन सुविधा पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कर दी, जिससे संदीप को अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा।

संपर्क की कोशिशें नाकाम

Canada News : कनाडा वीजा के नाम पर ठगी , युवक से कैसे लूटे डेढ़ लाख?
Canada Visa News

संदीप ने बताया कि संचालक का फोन नंबर भी बंद आ रहा है, जिससे संपर्क करना मुश्किल हो गया है। इस मामले में संदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और एसपी से भी मदद की गुहार लगाई है। ठगी का यह मामला युवाओं के लिए एक चेतावनी है कि वे Canada जाने के लिए किसी भी एजेंट या संस्थान पर आँख मूंदकर भरोसा न करें और पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही कोई कदम उठाएं।

पुलिस में शिकायत दर्ज

Canada Visa News : कनाडा वीजा के नाम पर ठगी , युवक से कैसे लूटे डेढ़ लाख?
Canada Visa News

पुलिस ने मामले की तहरीर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि विदेश(Canada) भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं, जो भोले-भाले युवकों को अपना शिकार बनाते हैं। संदीप सिंह जैसे मामलों से हमें सतर्क रहना चाहिए और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक होना चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *