Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की 14 NCC कैडेट्स छात्रा ने CATC-38 कैंप में हिस्सा लिया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (St Soldier Group of Institutions) की 14 छात्रा एनसीसी (NCC) कैडेट्स ने केएमवी कॉलेज, जालंधर (Jalandhar) में आयोजित 10 दिवसीय CATC-38 कैंप में हिस्सा लिया। सभी कैडेट्स ने ए.एन.ओ मेजर अमनप्रीत कौर की देखरेख में इस कैंप में हिस्सा लिया।

Weather Update: मानसून ने दी दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश, गर्मी से मिली राहत

इस कैंप का नेतृत्व कर्नल एम.एस सचदेवा ने किया। इस कैंप में (जूनियर विंग) कैडेट्स की कुल संख्या 70 और (सीनियर विंग) कैडेट्स की संख्या ‘365’ थी। इस कैंप में अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों से कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

NCC Cadets of St. Soldier Group of Institutions attended CATC
NCC Cadets of St. Soldier Group of Institutions attended CATC

छात्र का शारीरिक और मानसिक विकास

ए.एन.ओ मेजर अमनप्रीत कौर ने बताया कि कैंप में कैडेट्स के दिनचर्ये को बेहतर ढंग से सिखाया जाता है , तथा उन सभी गतिविधियों का अभ्यास करवाया जाता है, जिससे एक छात्र का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

NCC Cadets of St. Soldier Group of Institutions attended CATC
NCC Cadets of St. Soldier Group of Institutions attended CATC

शानदार बात यह है की ग्रुप की दो कैडेट्स अर्शदीप कौर और पूजा चौधरी पहले ही एन.सी.सी का उच्च श्रेणी का कैंप गणतंत्र दिवस परेड (आर.डी.सी) में हिस्सा ले चुकी हैं।

NCC Cadets of St. Soldier Group of Institutions attended CATC
NCC Cadets of St. Soldier Group of Institutions attended CATC

कैडेट्स की सराहना की

इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी कैडेट्स की सराहना की और उन्हें इन कैंपों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

Anil Chopra and Sangeeta Chopra
Anil Chopra and Sangeeta Chopra
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *