Punjab News: पंजाब में बदलते मानसून की वजह से स्कूलों में छुट्टियां बढ़ने की उम्मीद, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में भीषण गर्मी के बीच जहां हीट वेव (Heat Wave) की चेतावनी के बाद मानसून ने भी दस्तक दे दी है, वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पंजाब में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

इन सबके बीच 1 जुलाई से बच्चों के स्कूल भी खुलने जा रहे हैं। हालात को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर चिंतित हैं।

छुट्टियां बढ़ने की उम्मीद

ऐसे में छात्र और अभिभावक छुट्टियां बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि मौसम विभाग ने जहां लू का अलर्ट जारी किया था, वहीं अब भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने तापमान में मामूली गिरावट को ध्यान में रखते हुए अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

school holiday
school holiday

इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में मौसम में नए बदलाव के साथ गर्मी की छुट्टियां बढ़ने की संभावना कम होती जा रही है। फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया है, जबकि मौसम में बदलाव से लग रहा है कि 1 जुलाई को स्कूल दोबारा खुल सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *