Jalandhar News: जालंधर के प्रमुख कारोबारी राज कुमार कलसी AAP में शामिल, मोहिंदर भगत की जीत तय

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पश्चिम विधानसभा (Jalandhar West Assembly Constituency) उपचुनाव (By Poll) से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को फिर एक बड़ी मजबूती मिली है। जालंधर शहर के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी राज कुमार कलसी (Raj Kumar Kalsi) मान सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर रविवार को आप में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत

राज कुमार कलसी ‘विनयाल स्पोर्टिंग कंपनी, जालंधर वाले’ के संचालक हैं। वह क्षेत्र के काफी सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्ति माने जाते हैं। वे ‘पर्यावरण कल्याण समिति’ के अध्यक्ष और नीलकंठ नौजवान सभा के चेयरमैन हैं। इन दोनों संगठनों के माध्यम से वह जनसेवा के काम में भी काफी सक्रिय हैं। कलसी जालंधर के वार्ड संख्या – 74 से पार्षद मदन लाल खिंडर के दामाद हैं।

Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West
Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West

CM मान ने कलसी को पार्टी में शामिल कराया

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज कुमार कलसी को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूरा जालंधर आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। हमारी सरकार की जन-समर्थक नीतियों से आम लोग काफी प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भी यहां के लोगों ने आप उम्मीदवार को जिताया था लेकिन उसकी धोखेबाजी और जनता के फतवे का अपमान करने के कारण यहां फिर से चुनाव की नौबत आई, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी यहां की जनता भारी बहुमत से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को जिताएगी और धोखेबाजों को करारा जवाब देगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *