Punjab-Australia News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए ट्रैवल एजैंट ने 16.50 लाख लेकर करवाई फर्जी शादी, एयरपोर्ट पर खुल गया भेद, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Marriage
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/मेलबर्न। Punjab-Australia News: ऑस्ट्रेलिया (Australia) समेत कई देशों में बसने की चाहत में पंजाब में फर्जी शादियां हो रही हैं। या यूं कहें कि कॉन्ट्रैक्ट मैरिज (Contract Marriage) के जरिए पंजाब (Punjab) से लड़के और लड़कियों को विदेश भेजने (Abroad) का धंधा किया जा रहा है। एक ऐसा ही मामले का चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) ने पर्दाफाश किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) जाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैरिज (फर्जी शादी) करने वाले दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों में रजनी और बलकार ढिल्लों शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया है।

marriage
marriage

भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी की ओर से शिकायत

पुलिस को दंपती के पासपोर्ट नंबर और एजेंट के बारे में जानकारी मिल गई है। पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रख रही है। जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ पुलिस को भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी की ओर से शिकायत मिली थी।

इसमें बताया गया कि रजनी (36) और बलकार सिंह ढिल्लों (34) ने दिल्ली एयरपोर्ट पर बैंकॉक के रास्ते ऑस्ट्रेलिया के लिए इमिग्रेशन क्लीयरेंस मांगी थी। पूछताछ में रजनी ने बताया कि बलकार उसका पति है, जो स्पाउस वीजा पर यात्रा कर रहा था। बलकार पंजाब का रहने वाला है।

australia-visa
australia-visa

फर्जी शादी के लिए एजेंट ने लिए 16.50 लाख

कपल ने बताया कि उनके वीजा यात्रा कार्यक्रम और अन्य सभी औपचारिकताओं की व्यवस्था एक एजेंट ने की थी, जो चंडीगढ़ का रहने वाला है। एजेंट ने जोड़े को कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट दिलाने में मदद की और स्पाउस वीजा हासिल करने के लिए उनसे 16.50 लाख रुपए लिए।

शिकायत के अनुसार, एजेंट ने जोड़े को आश्वासन दिया कि उनकी शादी कागज पर कानूनी रूप से वैध होगी, जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया में बसने के लिए जीवनसाथी वीजा मिल सकेगा और वे वहां बसने के बाद तलाक दाखिल कर सकते हैं।

Passport-and-VISA
Passport-and-VISA

अब तक 164 के VISA आवेदन रद

आस्ट्रेलिया बॉर्डर फोर्स (एबीएफ) ने फर्जी शादियां करवाकर प्रवासियों को देश की नागरिकता दिलाने के गिरोह का छह महीने पहले खुलासा किया था। इस दौरान 164 पंजाबियों के पार्टनर वीजा आवेदन रद्द किए गए थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *