Punjab News: नाजायज़ कब्ज़े हटाने और सरकारी इमारतों के उचित रख-रखाव के निर्देश

Daily Samvad
3 Min Read
Laljit Singh Bhullar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने आज आधिकारियों को राज्य के विभिन्न गांवों में सरकारी ईमारतों के निर्माण के लिए रखे स्थानों को अवैध कब्ज़े से मुक्त करवाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत

कैबिनेट मंत्री Laljit Singh Bhullar ने विभाग के क्षेत्रीय दफ़्तरों को पंचायतों और ग्राम सभाओं के सहयोग से इन ज़मीनों को नाजायज़ कब्ज़े से तुरंत मुक्त करवाने और नियमित जांच को यकीनी बनाने के लिए भी कहा है।

laljit-singh-bhullar
laljit-singh-bhullar

ज़मीनों पर नाजायज़ कब्ज़े किए

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले समय के दौरान उनके द्वारा विभिन्न गाँवों के किए गए दौरों के दौरान लोगों ने उनके ध्यान में लाया कि गाँवों की फिरनियों, लिंक सडक़ों, छप्पड़ों, शमशानघाट के रास्तों, गांवों के स्कूलों, डिपसपैंसरियों, पशु-डिसपैंसरियों, पंचायत घरों और अन्य रास्तों आदि के निर्माण हेतू खाली ज़मीनों पर नाजायज़ कब्ज़े किए हुए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने सपष्ट तौर पर कहा कि ऐसे कब्ज़ों के कारण इन स्थानों को लोक हित के लिए प्रयोग करते समय बड़ी मुशकिलों का सामना करना पड़ता है। स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि उनके ध्यान में यह भी आया है कि गांवों में विभाग द्वारा बनाई गईं विभिन्न सरकारी इमारतों जैसे पंचायत घर, धर्मशालाओं, पशु डिसपैंसरियों आदि की सही ढंग से संभाल नहीं की जा रही।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

घरों का गंदा पानी छोड़ा जाता है

यह भी ध्यान में आया है कि कई बार लोगों द्वारा इन सरकारी इमारतों में अपने घरों का गंदा पानी छोड़ा जाता है और कूड़ा-कर्कट फेंका जाता है जिस कारण यह इमारतें लोगों के लिए इस्तेमाल योग्य नहीं रह जातीं।

कैबिनेट मंत्री ने ये निर्देश दिए

इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री स. भुल्लर ने आधिकारियों को सरकारी इमारतों से नाजायज़ कब्ज़े हटाने के लिए सख़्त कदम उठाने, भविष्य में होने वाले अन-अधिकारित कब्ज़ों को रोकने के लिए नियमित तौर पर निरीक्षण करने और मौजूदा सरकारी इमारतों के उचित रख-रखाव को यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने आधिकारियों को सार्वजनिक सुविधाओं का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करने के लिए भी कहा ताकि पंजाब भर में लोक कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए इनका प्रभावशाली ढंग से प्रयोग यकीनी बनाया जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *