Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का Action, 5500 रु रिश्वत लेता पटवारी को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान रिश्वत (Beibe) लेने के आरोप में एक पटवारी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में कॉफी हाउस में नौकरी के लिए इंडियन और विदेशी युवाओं की लगी लंबी लाइन

मिली जानकारी के अनुसार मानसा जिले के राजस्व हलका दातेवास, तहसील बुढलाडा में तैनात एक राजस्व पटवारी जोगिंदर सिंह को 5500 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को मानसा के गांव रंघड़ियाल निवासी गुरचंद सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Punjab News
Punjab News

विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया है और अपना बयान दर्ज कराया है कि उक्त पटवारी ने सांझी जमीन के बंटवारे और इसके सीमांकन करने के लिए उससे और अन्य हिस्सेदारों से रिश्वत के रूप में 12 हजार रुपए ले लिए हैं।

अब आरोपी पटवारी ने इस जमीन के इंतकालके बदले में 10 हजार रुपए की मांग की है। लेकिन बात 6 हजार रुपए में तय हुई।

रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

1000 रुपए वह पहले ही ले चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,500 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की बठिंडा रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *