Punjab News: वित्त विभाग ने छठे पे कमीशन को लागू करने की मंज़ूरी दी- चीमा

Daily Samvad
2 Min Read
Harpal-Singh-Cheema
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आज यहां बताया कि वित्त विभाग ने राज्य की सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों को छठा पे कमीशन लागू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस फ़ैसले से स्कूल शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग अधीन सहायता प्राप्त स्कूलों और कालेजों के कर्मचारियों, ऊच्च शिक्षा विभाग अधीन इन संस्थानों के ग़ैर- अध्यापन स्टाफ को, और सहायता प्राप्त स्कूलों के सेवामुक्त हुए कर्मचारियों को लाभ होगा।

harpal-cheema
harpal-cheema

नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि सम्बन्धित प्रशासनिक विभागों को सहायता प्राप्त संस्थानों के इन कर्मचारियों और सहायता प्राप्त स्कूलों के सेवामुक्त व्यक्तियों पर छठे पे कमीशन को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिए गए है।

प्रशासकीय विभाग घाटे के विश्लेषण का सही मुल्यांकन करने के लिए सभी सहायता प्राप्त स्कूलों और कालेजों के पिछले तीन सालों के वित्तीय आंकड़ों की पडताल करेंगे और वित्तीय ज़रूरतों सहित विस्तृत प्रस्ताव भेजेंगे।

Bhagwant-Mann
Bhagwant-Mann

शिक्षा के सुधार के लिए वचनबद्ध

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रशासकीय विभागों के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद वित्त विभाग इन संस्थानों को वित्तीय मंज़ूरी देगा। वित्त मंत्री चीमा ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के सुधार के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा, ” हमने पिछले दो सालों में राज्य में शिक्षा में एक क्रांति देखी है, और हम आने वाली पीढ़ीयों के लिए बढिया शिक्षा को यकीनी बनाने के लिए कदम उठाते रहेंगे। ” उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए ज़रुरी फंडों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *